Notification Icon
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़BGMI Gets Dolby Atmos immersive sound and your gaming experience better

BGMI प्लेयर्स के लिए बड़ी खबर, अब मिलेगा Dolby Atmos साउंड के साथ गेमिंग में आएगा मजा

BGMI (Battlegrounds Mobile India) गेम में बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए Dolby Atmos साउंड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। इसके बाद प्लेयर्स पहले के मुकाबले बेहतर गेमिंग कर सकेंगे।

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 Sep 2024 07:28 AM
share Share

BGMI (Battlegrounds Mobile India) ने गेमिंग के एक्सपीरियंस को एक नए लेवल पर ले जाने के लिए अब इसमें Dolby Atmos इमर्सिव साउंड को शामिल करने का फैसला किया है। इस नए फीचर के साथ, प्लेयर्स अब गेम में होने वाली हर आवाज को पहले से कहीं अधिक साफ और बेहतर ढंग से सुन पाएंगे। हालांकि, इस फीचर का फायदा चुनिंदा डिवाइसेज को ही मिलेगा।

आखिर Dolby Atmos क्या है?

Dolby Atmos एक ऑडियो टेक्नोलॉजी है जो साउंड को तीन सेक्शंस में प्रेजेंट करती है। यह टेक्नोलॉजी साउंड को ऊपर, नीचे और चारों ओर से आने जैसा फील देती है, जिससे सुनने का एक्सपीरियंस एकदम जबरदस्त और इमर्सिव हो जाता है। यह टेक्नोलॉजी नए स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन्स और स्पीकर्स जैसे डिवाइसेज का हिस्सा बनाई जा रही है।

 

ये भी पढ़े:Free Fire MAX में एकदम फ्री मिल रहा है नया कैरेक्टर Lila, ऐसे कर सकते हैं क्लेम

BGMI में Dolby Atmos का क्या फायदा है?

बेहतर साउंड लोकेशन: Dolby Atmos के साथ, प्लेयर्स अब आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि गेम में आवाज कहां से आ रही है। इससे उन्हें अपने दुश्मनों को ढूंढने और उन पर अटैक करने में मदद मिलेगी।

इमर्सिव एक्सपीरियंस: Dolby Atmos गेमिंग एक्सपीरियंस को और ज्यादा रोमांचक बनाता है। यह प्लेयर्स को गेम की वर्चुअल दुनिया में पूरी तरह इमर्स होने में मदद करेगा।

बेहतर गेमप्ले: बेहतर साउंड लोकेशन और इमर्सिव अनुभव के साथ, प्लेयर्स अब गेम को और भी अच्छी तरह से खेल सकते हैं। इसके अलावा स्किल्ड प्लेयर्स दमदार डिवाइसेज के साथ पहले से बेहतर गेमिंग कर पाएंगे।

 

ये भी पढ़े:आखिरी 10 दिन बाकी, FREE में अपडेट नहीं किया आधार तो भरने होंगे पैसे; यह है तरीका

कैसे करें Dolby Atmos का इस्तेमाल?

Dolby Atmos टेक का इस्तेमाल करने के लिए, आपको अपने डिवाइस से Dolby Atmos सपोर्टेड हेडफोन या स्पीकर का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद, आपको BGMI में सेटिंग्स में जाकर Dolby Atmos को इनेबल करना होगा। इतना तो है कि Dolby Atmos के साथ, BGMI ने गेमिंग के एक्सपीरियंस कहीं बेहतर बना दिया है। यह फीचर गेम को और अधिक रोमांचक और चैलेंजिंग बना देगा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें