Notification Icon
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Free Fire MAX character Lila is availabe for free here is how to claim

Free Fire MAX में एकदम फ्री मिल रहा है नया कैरेक्टर Lila, ऐसे कर सकते हैं क्लेम

Free Fire MAX में नया कैरेक्टर Lila नाम से शामिल किया गया है, जिसे प्लेयर्स फ्री में क्लेम कर सकते हैं। इसे नए Free New Character इवेंट का हिस्सा बनते हुए क्लेम किया जा सकता है।

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 Sep 2024 02:56 AM
share Share

बैटल रॉयल गेम Free Fire MAX को हाल ही में नया OV46 अपडेट मिला है और इसके बाद ढेर सारे नए फीचर्स और इन-गेम आइटम्स देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा एक नया कैरेक्टर Lila नाम से शामिल किया गया है, जिसे प्लेयर्स फ्री में क्लेम कर सकते हैं। इसे नए Free New Character इवेंट का हिस्सा बनते हुए बिना एक भी डायमंड खर्च किए आसानी से क्लेम किया जा सकता है। आइए इसका तरीका आपको भी बताते हैं।

नई Lila कैरेक्टर के पास एक खास पावर है, जिसे Gloo Strike नाम दिया गया है। इस पावर की मदद ले Lila अपने दुश्मन की गाड़ी की स्पीड कम कर सकती है। 4 सितंबर से शुरू हुए इवेंट के जरिए आप इसे फ्री में पाने की कोशिश कर सकते हैं। बता दें, यह इवेंट अगले 10 सितंबर तक चलेगा। मजे की बात यह है कि नया कैरेक्टर पाने के लिए आपको कई मुश्किल टास्क करने की जरूरत भी नहीं है और यह केवल एक क्लिक में क्लेम किया जा सकता है।

ये भी पढ़े:आखिरी 10 दिन बाकी, FREE में अपडेट नहीं किया आधार तो भरने होंगे पैसे; यह है तरीका

आप ऐसे क्लेम करें नया कैरेक्टर Lila

- सबसे पहले अपने फोन में फ्री फायर गेम को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें और ओपेन करें।

- इसके बाद आपको दाईं ओर दिख रहे Events सेक्शन में जाना होगा।

- स्क्रीन पर आपको नया Free New Character इवेंट दिखाया जाएगा, इसपर टैप करें।

- यहां नए कैरेक्टर के अलावा अन्य रिवार्ड्स की लिस्ट दिखाई जा रही है।

- आपको सबसे ऊपर दिख रहे Try Out Lila ऑप्शन का चुनाव करना है।

- इसपर टैप करते ही आपको नया कैरेक्टर बिल्कुल फ्री में मिल जाएगा।

ये भी पढ़े:Jio यूजर्स के लिए क्लाउड स्टोरेज एकदम FREE, आपको ऐसे मिलेगा 100GB तक स्टोरेज

बाकी रिवार्ड्स के लिए आपको कुछ टास्क करने होंगे, जिनके बारे में इवेंट सेक्शन में ही पता चल जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के बाद गेमिंग और भी मजेदार हो गई है और अगले कुछ सप्ताह में कई नए इवेंट Free Fire MAX में शामिल किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें