Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीWho Is Bigg Boss Ott 3 Contestants Lovekesh Kataria Girlfriend Ashna Chand Know Her Profession

ये हैं लवकेश कटारिया की गर्लफ्रेंड? हॉटनेस में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को मात, करती हैं ये काम

  • लवकेश कटारिया एल्विश यादव की तरह ही यूट्यूब की दुनिया पर राज करते हैं। लवकेश ने जब से बिग बॉस के घर में एंट्री की है उनके फैंस यूट्यूबर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानMon, 1 July 2024 04:18 AM
share Share

Who Is Bigg Boss Ott 3 Lovekesh Kataria Girlfriend: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली।शो में पत्रकार से लेकर स्टार्स, रैपर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर तक पहुंचे। लेकिन इस वक्त जो सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है वो है लवकेश कटारिया, जो शो में लगातार अपने खेल से सभी को इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं। लवकेश, बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के खास दोस्त हैं। लवकेश के बारे में वैसे तो अब तक फैंस काफी कुछ जान चुके हैं, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। खूबसूरती और हॉटनेस में लव की गर्लफ्रेंड बॉलीवुड हसीनाओं को भी टक्कर देती हैं। आइए जानते हैं कौन है वो और क्या करती हैं?

कौन हैं लव कटारिया की गर्लफ्रेंड?

लवकेश कटारिया एल्विश यादव की तरह ही यूट्यूब की दुनिया पर राज करते हैं। लवकेश ने जब से बिग बॉस के घर में एंट्री की है उनके फैंस यूट्यूबर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता हैं। तो इसमें उनकी लव लाइफ कैसे पीछे रहे। लवकेश की गर्लफ्रेंड का नाम आशना चांद है। वो आशना को पिछले कई सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों ने कभी भी अपने लव रिलेशनशिप को दुनिया से छुपाकर नहीं रखा। आशना और लव कटारिय अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। लवकेश के बिग बॉस में जाने के बाद आशना लगातार उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। लव को सपोर्ट करते हुए वो सोशल मीडिया पर फैंस से उनके लिए वोट भी मांग रही हैं।

 

क्या करती हैं लव कटारिया की गर्लफ्रेंड?

आशना चांद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ ही एक बिजनेस वुमेन भी हैं। आशना अपना एक खुद का वेस्टर्न आउटफिट का क्लोदिंग ब्रांड भी चलाती हैं। उनके इस क्लोदिंग ब्रांड का नाम थ्रिफ्टनेस (Thriftiness) है। इस ब्रांड के इंस्टाग्राम पेज पर 108 हजार फॉलोअर्स हैं। यही नहीं आशना फैशन से जुड़े व्लॉग्स भी डालती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आशना की 142 हजार फैन-फॉलोइंग है, जबकि YouTube पर उनके 105 सब्सक्राइबर हैं।

 

ये भी पढ़े:पायल मलिक के बाहर होते ही इस कंटेस्टेंट को मिला फायदा, हाथ आई बड़ी पावर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें