Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीPriyanka Chahar Choudhary Shares Cryptic Statement Amid Breakup Rumours With Ankit Gupta Says One Has To Move Forward

अंकित गुप्ता से ब्रेकअप के बीच प्रियंका चहर चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट- एक को तो आगे बढ़कर...

प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक स्टेटमेंट दिया है। प्रियंका के इस स्टेटमेंट से क्लीयर हो गया है कि वह लाइफ में मूव ऑन कर गई हैं।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 10:33 PM
share Share
Follow Us on
अंकित गुप्ता से ब्रेकअप के बीच प्रियंका चहर चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट- एक को तो आगे बढ़कर...

प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। लेकिन कुछ दिनों पहले दोनों की ब्रेकअप की खबरें आईं जिससे फैंस को काफी झटका लगा था। दरअसल, फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। वहीं ब्रेकअप के बाद अंकित ने शो तेरे हो जाएं हम भी छोड़ दिया था जिसमें प्रियंका भी लीड रोल में थीं।

क्या बोलीं प्रियंका

अब प्रियंका ने हाल ही में एक क्रिप्टिक स्टेटमेंट दिया है। दरअसल, प्रियंका जो हाल ही में फैशन शो में स्पॉट हुईं उन्होंने कहा, मुझे लगता है इवॉल्व होना अच्छा होत है। बदलाव हमेशा अच्छे होते हैं। एक को आगे बढ़कर इवॉल्व होना होगा तो अच्छा है इवॉल्व हो हमेशा चाहे रिलेशनशिप हो या फैशन।

वैसे दोनों ने ओपनली अब तक ब्रेकअप पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में कहा था कि इस पर वह कमेंट नहीं करेंगे।

शो छोड़ने पर क्या बोले थे

वहीं शो छोड़ने पर अंकित ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मैं रवि और सरगुन के शो से बाहर हो गया हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं फिलहाल उस प्रोजेक्ट पर कमिट कर पाऊंगा। मुझे लगता है मुझे मेरे लिए टाइम चाहिए रिचार्ज होने के लिए। इसी वजह से मैंने इस साल खतरों के खिलाड़ी नहीं किया। मैं बस खुद के लिए टाइम ले रहा हूं तो फिलहाल काम के बारे में नहीं सोच रहा हूं।'

ये भी पढ़ें:प्रियंका से ब्रेकअप की खबरें के बीच अंकित गुप्ता ने छोड़ा तेरे हो जाएं शो

प्रियंका और अंकित ने शो उड़ारियां से साथ काम करना शुरू किया था। दोनों की शो में ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री काफी पसंद की गई थी। इसके बाद से दोनों के रिलेशन की खबर आई। वहीं शो बिग बॉस में भी दोनों का क्लोज बॉन्ड दिखा। लेकिन अब तो दोनों के अलग होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें