कुशाल टंडन और शिवांगी का हुआ ब्रेकअप! स्टेटस डिलीट किया तो फैंस पूछ रहे- नशे में लिखा था क्या?
Kushal Tandon and Shivangi Joshi: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप। एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर खोला दिल का राज, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया तो कनफ्यूज हुए फैंस।

कुशाल टंडन ने ऑफिशियली कन्फर्म किया है कि उनका शिवांगी जोशी से ब्रेकअप हो चुका है। लंबे वक्त तक यह कपल अपनी क्यूट तस्वीरों और रिलेशनशिप गोल्स को लेकर सुर्खियों में रहा है। 'बेहद', 'बरसातें', 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज का हिस्सा रह चुके कुशाल टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को अपने रिलेशनशिप अपडेट के बारे में बताया है। लेकिन बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी। अब सोशल मीडिया पर फैंस इसे लेकर सवाल कर रहे हैं कि क्या वह नशे में थे, जिसके चलते उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर ऐसा लिखा, या फिर ब्रेकअप की बात सही है, लेकिन किसी और वजह से उन्होंने स्टेटस डिलीट किया।
दोनों के अलग होने से नाराज हुए फैंस
कुशाल टंडन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखकर बताया कि उनका और शिवांगी जोशी का 5 महीने पहले ब्रेकअप हो चुका है। यानि टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' के प्रीमियर से पहले दोनों अलग हो चुके थे। जहां उनका शिवांगी से अलग होना कई फैंस को ठीक लगा तो वहीं वो फैंस जो उन्हें एक कपल के तौर पर बहुत पसंद करते थे, वह कुशाल की इस इंस्टा पोस्ट पर बहुत नाराज हैं। दोनों के अलग होने की अफवाह पहले भी उड़ी थी, लेकिन अब कुशाल की इंस्टा स्टोरी ने चीजें काफी साफ कर दी हैं।

कुशाल टंडन ने स्टेटस पर क्या लिखा?
कुशाल टंडन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "उन सभी लोगों को, जिन्हें मैं प्यार करता हूं, उन्हें बस यह बताना चाहता हूं कि अब मैं और शिवांगी साथ नहीं हैं। हमें अलग हुए 5 महीने हो चुके हैं। तो हां, हम साथ नहीं हैं।" शिवांगी और कुशाल टंडन टीवी शो 'बरसातें - मौसम प्यार का' के वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों साथ में थाइलैंड ट्रिप पर भी गए थे और दोनों की साथ में तस्वीरें उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होती थीं। ऐसे में अब अचानक दोनों के अलग होने की खबर आना सभी के लिए शॉकिंग रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।