Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKhatron Ke Khiladi 15 Mallika Sherawat And Eisha Singh Approached For Rohit Shetty Show

खतरों के खिलाड़ी 15 में ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही है बॉलीवुड की ये हसीना, कंटेस्टेंट के छूटेंगे पसीने

  • रोहित के शो में हिस्सा लेने को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन अब जो नाम चर्चा में आ रहा है उसे सुनकर आप भी चौंकाने वाले हैं। इस शो में बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अपने ग्लैमर का तड़का लगाने आ ही हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 March 2025 11:23 PM
share Share
Follow Us on
खतरों के खिलाड़ी 15 में ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही है बॉलीवुड की ये हसीना, कंटेस्टेंट के छूटेंगे पसीने

रोहित शेट्टी के फेमस स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। इस शो को लेकर हर पर नई अपडेट सामने आ रही है। अब तक रोहित के शो में हिस्सा लेने को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन अब जो नाम चर्चा में आ रहा है उसे सुनकर आप भी चौंकाने वाले हैं। इस शो में बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अपने ग्लैमर का तड़का लगाने आ ही हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

शो में आ रही हैं बॉलीवुड की ये हसीना

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेने को लेकर एक बड़ा नाम सामने आ रहा है। रोहित के शो में अपने ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही हैं बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेहरावत। biggboss.tazakhabar की रिपोर्ट के अनुसार, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बनने के लिए मल्लिका शेरावत को अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स और मल्लिका शेरावत की तरफ से इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आया है। लेकिन अगर वो शो का हिस्सा बनती हैं तो बाकी कंटेस्टेंट के पसीने जरूर छूटने वाले हैं।

ईशा का नाम क्या हुआ कंफर्म?

वहीं, दूसरी तरफ बिग बॉस 18 फेम ईशा सिंह के नाम को इस शो के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। बीते कुछ समय से उनका नाम रोहित शेट्टी के शो से जुड़ रहा है। बिग बॉस तक की रिपोर्ट में उन्हें नाम को इस शो के लिए पक्का बताया जा रहा है। ईशा इश्क का रंग सफेद, इश्क सुभान अल्लाह और सिर्फ तुम जैसे शोज में देखा जा चुकी हैं।

ये नाम आ चुके सामने

ईशा सिंह और मल्लिका शेरावत के अलावा एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह, चुम दरांग, मोहसिन खान, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी और 'गुम है किसी के प्यार में' फेम भाविका शर्मा का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें:'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएगा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का ये हैंडसम एक्टर?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें