Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Edin Rose Eisha Singh Kashish Kapoor UNFOLLOW Rajat Dalal on Instagram

बिग बॉस खत्म होते इन 4 कंटेस्टेंट ने रजत दलाल को किया अनफॉलो, नाम जान फैंस को नहीं होगा यकीन

  • सलमान खान का ये शो भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में अब शो से बाहर आते ही घर के इन चार सदस्यों ने रजत दलाल को अनफॉलो कर दिया है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 Feb 2025 11:24 AM
share Share
Follow Us on
बिग बॉस खत्म होते इन 4 कंटेस्टेंट  ने रजत दलाल को किया अनफॉलो, नाम जान फैंस को नहीं होगा यकीन

बिग बॉस 18 का सफर करण वीर मेहरा के विनर बनने के साथ ही खत्म हो गया है। वहीं, विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप और रजत दलाल सेकेंड रनरअप रहे। सलमान खान का ये शो भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में रजत दलाल को पसंद करने वाले बेहद ही कम लोग थे। ऐसे में अब शो से बाहर आते ही घर के इन चार सदस्यों ने रजत दलाल को अनफॉलो कर दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

इन 4 लोगों ने किया रजत को अनफॉलो

रजत दलाल का सलमान खान के शो बिग बॉस 18 के लगभग सभी कंटेस्टेंट संग पंगा देखने को मिला है। उनके बोलने का तरीका और धमकियों को लेकर सलमान खान ने भी उनकी क्लास लगाई है। कुछ कंटेस्टेंट घर के बाहर भी रजत दलाल से रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं। ऐसे में अब चार कंटेस्टेंट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। ये चार कंटेस्टेंट कोई और नहीं, बल्कि, सारा अरफीन खान, एडिन रोज, ईशा सिंह और कशिश कपूर हैं। इन चारों ने ही रजत को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

चुम के नाम को बताया अशलील

रजत दलाल हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान रजत और एल्विश ने चुम दरांग के नाम को लेकर चीप कमेंट किया, जिसे सुनकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एल्विश ने कहा, 'भाई ये जो करण वीर है इसके पक्का कोविड था। क्योंकि चुम किसको पसंद आती है, इतना टेस्ट किसका खराब होता है। और चुम-चुम के नाम में अश्लीलता है भाई चुम। नाम उसका चुम और काम उसका 'गंगुबाई' वाले।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, बाद में उनके चैनल से यह हिस्सा हटा दिया गया, लेकिन जब तक इस क्लिप को डिलीट करते यह वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें:नागा ने सामंथा संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे फिर से प्यार मिल गया और...'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें