Deepika Padukone Kareena Kapoor Akshay Kumar and these actors wishes fans Happy Diwali रणवीर संग दीपिका ने की पूजा, करीना का फनी पोस्ट; सेलेब्स ने ऐसे मनाई दिवाली , Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Deepika Padukone Kareena Kapoor Akshay Kumar and these actors wishes fans Happy Diwali

रणवीर संग दीपिका ने की पूजा, करीना का फनी पोस्ट; सेलेब्स ने ऐसे मनाई दिवाली

Happy Diwali 2023: दिवाली के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर सभी फैन्स और शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई हैं।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 12 Nov 2023 10:10 PM
share Share
Follow Us on
रणवीर संग दीपिका ने की पूजा, करीना का फनी पोस्ट; सेलेब्स ने ऐसे मनाई दिवाली

देशभर में दिवाली की धूम है। चारों तरफ रंग-बिरंगी लाइट्स से घर और दुकानें सजी हुई हैं। बॉलीवुड में करीब हफ्ते भर पहले से दिवाली पार्टीज होनी शुरू हो गई थीं। इन पार्टीज में पहुंचकर सितारों ने रौनक बढ़ाई। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। रविवार को दिवाली के पावन मौके पर सेलेब्स ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इनमें दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा सहित अन्य कई सितारे शामिल हैं।

सेलेब्स की दिवाली फोटोज
दीपिका ने रणवीर के साथ तस्वीरें शेयर की है। दोनों बैठकर हवन कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।'

तस्वीर में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर हैं। आलिया ने एक दुपट्टे की फोटो भी पोस्ट की है जिस पर राहा लिखा है। उन्होंने सभी फैन्स को हैप्पी दिवाली कहा है। 

करीना कपूर ने मजेदार फैमिली फोटो शेयर किया है। उन्होने पिंक कलर का कुर्ता और प्लाजो पहना है। सैफ सफेद कुर्ता-धोती में हैं। साथ में तैमूर और जेह खड़े हैं। फोटोज में कभी जेह दूसरी तरफ देख रहे हैं तो किसी में करीना दोनों बेटों को संभाल रही हैं। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, 'साल दर साल परफेक्ट फैमिली पिक्चर की कोशिश कर रही हूं लेकिन... हैप्पी दिवाली प्यारे लोगों। हमारे दिल से आपके दिल तक।'

कंगना रनौत पूरे ट्रेडिशनल लुक में है। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी दिखे। कंगना लिखती हैं, 'दिवाली हमेशा व्यस्तता से भरा और रोमांचकारी होता है। बहुत बहुत जरूरी बात इसमें वह सब है जो मैं एक त्योहार से चाहती हूं। असल में यह मेरा फेवरेट त्योहार है। रोशनी का त्योहार। हमारी दिवाली की झलकियां।'

इनके अलावा नीचे पोस्ट में बाकी सितारों के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें देख सकते हैं। इनमें सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर, करिश्मा तन्ना, हंसिक मोटवानी, संजय दत्त, जहीर खान, सागरिका घटगे, सुनील शेट्टी, निम्रत कौरर, रसिका दुग्गल, मधुरिमा तुली, सुरभि ज्योति, देवोलीना भट्टाचार्य और नरगिस फाखरी हैं।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।