Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Ritesh Pandey Chandani Singh Hunny B New Bhojpuri Song Akhiyan Ke Dariya Mein Release On Youtube

Bhojpuri Song: रितेश पांडे ने समंदर किनारे अपनी महबूबा से किया प्यार का इजहार, कहा- 'अंखिया के दरिया में...'

  • रितेश पांडे के गाने 'अंखिया के दरिया में' सिंगर हनी बी ने अपनी आवाज दी है। इसमें रितेश और हनी बी की मधुर आवाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 12 April 2024 11:59 AM
share Share

Akhiyan Ke Dariya Mein Bhojpuri Song Out: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सिंगर एक्टर रितेश पांडे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रितेश ने अब तक कई हिट भोजपुरी सॉन्ग दिए हैं। उनके गाने रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं। फैंस भी रितेश के लेटेस्ट गानों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों रितेश एक के बाद एक अपने कई नए गाने लेकर आ रहे हैं। इसी बीच अब उनका एक और नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल 'अंखिया के दरिया में' है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

रितेश के साथ हनी बी की आवाज ने चलाया जादू

रितेश पांडे के गाने 'अंखिया के दरिया में' सिंगर हनी बी ने अपनी आवाज दी है। इसमें रितेश और हनी बी की मधुर आवाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने का पिक्चराइजेशन भी काफी शानदार है। पूरे गाने को समुद्र के किनारे शूट किया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में रितेश के साथ चांदनी सिंह नजर आ रही हैं। चादंनी की अदाओं ने गाने को और भी खूबसूरत बना दिया है। ये एक बेहद ही रोमांटिक गाना है, जिसे भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

कुछ ऐसे हैं गाने के बोल

इस गाने के वीडियो में रितेश पांडे अपनी महबूबा चांदनी सिंह से अपने दिल की बात का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। रितेश अपनी प्रेमिका यानी चांदनी से कहते हैं, 'अपने अंखिया के दरिया में डूब जाये द ए जान, तू एतना बाड़ू सुघर लागे ना केहू के नजर, खिलल रहे रूपवा के चांन...अपने अंखिया के दरिया में डूब जाये द ए जान...।' इस गाने को गीतकार शेखर मधुर ने लिखा है। वहीं, साहिल खान ने संगीत दिया है। अब तक इस गाने को काफी व्यूज मिल चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें