Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़IPL 2024 Reports Says Anushka Sharma Will Return To India in June For Vamika Kohli School with Akaay Kohli

IPL नहीं, इस वजह से जल्द भारत लौट सकती हैं अनुष्का शर्मा; वामिका कोहली से जुड़ा है मामला

Anushka Sharma Virat Kohli: अकाय कोहली के जन्म के बाद न ही अनुष्का शर्मा नजर आई हैं न ही उनकी कोई तस्वीर सामने आई है। ऐसे में अनुष्का के फैंस उन्हें देखने के लिए तरस गए हैं। वे उनके भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 27 March 2024 12:42 AM
share Share

विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के जीतने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से बात करते नजर आ रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लग रहा है कि वह वीडियो कॉल पर अपने बेटे अकाय कोहली और बेटी वामिका कोहली के साथ मस्ती कर रहे हैं। लोगों को विराट का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वे इसे शेयर कर अनुष्का को याद कर रहे हैं और उनके भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अनुष्का अपने बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ लंदन से कब लौटने वाली हैं।

कब लौटेंगी अनुष्का?

दरअसल, अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का लंदन में हैं। विराट भी उनके साथ लंदन में ही थे, लेकिन आईपीएल के चलते वह भारत लौट आए हैं। हालांकि, अनुष्का अपने बच्चों के साथ अब भी लंदन में ही हैं। जब से वह लंदन गई हैं तब से वह न तो कहीं स्पॉट हुई हैं और न ही उनकी कोई तस्वीर सामने आई है। ऐसे में उनके फैंस उन्हें देखने के लिए तरस गए हैं। लेकिन अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का जून में भारत लौट सकती हैं।

जून में क्यों भारत आएंगी अनुष्का? 

दरअसल, वामिका जनवरी 2024 में 3 साल की हो गई हैं और अब उनके स्कूल में एडमिशन लेने का समय आ गया है। अभी तो स्कूल बंद हैं, लेकिन गर्मी की छुट्टियों के बाद जून में सारे स्कूल खुल जाएंगे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अनुष्का जून या मई के अंत में वामिका के एडमिशन के लिए भारत लौट सकती हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें