Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडYuzvendra Chahal Tells Vivek Oberoi India Araam Se Jeetegi At Champions Trophy Final RJ Mahvash Capture In Video

पवेलियन में चहल के साथ बैठी थी ये हसीना, विवेक ने बना दिया वीडियो, लोग बोले- 'अब तो पक्का हो गया'

  • विवेक इस वक्त भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल देखने के लिए दुबई में हैं। उनके साथ उनका बेटा भी मैच देखने पहुंचा है। लेकिन उन्होंने स्टेडियम से एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया, जिसने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पोल-पट्टी खोलकर रख दी है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSun, 9 March 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
पवेलियन में चहल के साथ बैठी थी ये हसीना, विवेक ने बना दिया वीडियो, लोग बोले- 'अब तो पक्का हो गया'

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने शानदार नेचर के लिए भी जाते हैं। इन दिनों विवेव क्रिकेट का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। ऐसे में विवेक इस वक्त भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल देखने के लिए दुबई में हैं। उनके साथ उनका बेटा भी मैच देखने पहुंचा है। लेकिन उन्होंने स्टेडियम से एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया, जिसने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पोल-पट्टी खोलकर रख दी है।

विवेक ने खोली चहल की पोल-पट्टी

विवेक ओबरॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान स्टेडियम से शेयर किया गया है। पहली तस्वीर है जिसमें विवेक के साथ उनका बेटा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरा एक वीडियो है। इस वीडियो में विवेक ने चहल से पूछते हैं- 'क्या लगता है युजी.. 251...इंडिया जीतेगी?' इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'आराम से भाई।'

चहल संग दिखीं मिस्ट्री गर्ल

लेकिन वीडियो में हर किसी का ध्यान किसी और ने खींचा। लोग विवेक और चहल को नहीं बल्कि क्रिकेटर के साथ बैठी हुई आरजे महविश को देखकर हैरान हैं। वीडियो में आरजे महविश मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'विवेक ओबरॉय ने सारी पोल-पट्टी खोल दी।' एक ने लिखा, 'ये तो धनश्री से अच्छी है।' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'चहल ग्राउंड के बाहर खेल रहे हैं।' एक लिखता है, 'अब तो पक्का हो गया यूजी भाई का चक्कर है।' एक ने कहा, 'ये औरत का चक्कर है बाबू भईया।' ऐसे कई और कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:गोविंदा का दावा, मुझे इंडस्ट्री से हटाना चाहते थे, कहा-मेरे घर के बाहर बंदूक...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें