‘वो मेरी मां है…’ जब सलमान खान ने दुनिया के सामने सौतेली मां हेलेन के बारे में कही ये बात, बजती रही थीं तालियां
सलमान खान के पुराने कॉन्सर्ट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर हेलेन को अपनी मां बताते हुए दुनिया के आगे पेश कर रहे हैं। अपनी सौतेली मां के लिए इतना प्यार देखकर ऑडियंस ने तालियां बजानी नहीं रोकी।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनकी सौतेली मां हेलेन खान का रिश्ता बेहद खास रहा है। हेलेन को अपने परिवार हिस्सा बनाने में खान परिवार को बहुत समय लगा। लेकिन एक्ट्रेस की इमानदारी और पिता के प्रति प्रेम ने बच्चों को भी उनका फैन बना लिया। सलमान और उनके दूसरे भाई-बहनों ने हेलेन को न सिर्फ मां का दर्जा दिया बल्कि उन्हें सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी किया। 2001 का गोल्डन गर्ल कॉन्सर्ट का एक वीडियो है जिसमें सलमान खान अपनी मां हेलेन खान को दुनिया के सामने पेश करते हैं।
सलमान खान ने हेलेन का बताया था अपनी मां
सलमान खान का एक पुराना वीडियो सामने आया है। ये वीडियो 2001 में हुए गोल्डन गर्ल कॉन्सर्ट का है। यहां सलमान को मंच पर बुलाया जाता है और फिर वो मां हेलेन के सम्मान में जो कहते हैं वो सुनकर ऑडियंस में बैठे लोग तालियां बजाना शुरू कर देते हैं। सलमान कहते हैं कि लोग कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में तीन खान हैं, सलमान, शाहरुख और आमिर। लेकिन इंडस्ट्री में चौथा खान भी है जो हम सब से पहले इंडस्ट्री में था वो है हेलेन खान। वो मेरी मां हैं और हमें उनपर गर्व है। इसके बाद हेलेन की एंट्री होती और वो सलमान के साथ डांस करने लगती हैं। करीब 24 साल पुराने वीडियो में सलमान और हेलेन के बीच का रिश्ता खूबसूरती से नजर आ रहा है।
ऐसे हुई थी हेलेन-सलीम के प्यार की शुरुआत
बता दें, फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान हेलेन और फिल्म के लेखक हेलेन की मुलाकात प्यार में बदल गई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देते हुए 1981 में शादी कर ली। सलीम खान पहले से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। हेलेन के मुताबिक उनकी पहली पत्नी सलमा के लिए वो वक्त मुश्किल भरा था। लेकिन बाद में उन्होंने और चारों बच्चों ने उन्हें परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।