Vivek Agnihotri says Deepika Padukone was not aware about jnu politics it was his pr mistake during chhapaak release क्या मूर्ख हैं दीपिका? विवेक अग्निहोत्री बोले- समझदार हैं पर जेएनयू पॉलिटिक्स की समझ नहीं वर्ना.., Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडVivek Agnihotri says Deepika Padukone was not aware about jnu politics it was his pr mistake during chhapaak release

क्या मूर्ख हैं दीपिका? विवेक अग्निहोत्री बोले- समझदार हैं पर जेएनयू पॉलिटिक्स की समझ नहीं वर्ना..

दीपिका पादुकोण ने छपाक की रिलीज के वक्त कई सारे दर्शकों को नाराज कर दिया था। वह जेएनयू में प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों के समर्थन में चली गई थीं। अब विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि दीपिका को पता होता कि करियर दांव पर लग जाएगा तो वह ऐसा न करतीं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 June 2025 02:34 PM
share Share
Follow Us on
क्या मूर्ख हैं दीपिका? विवेक अग्निहोत्री बोले- समझदार हैं पर जेएनयू पॉलिटिक्स की समझ नहीं वर्ना..

छपाक फिल्म की रिलीज के वक्त दीपिका पादुकोण प्रोटेस्ट कर रहे जेएनयू के छात्रों के समर्थन में खड़ी हुई थीं। इस बात पर उनका काफी विरोध हुआ था और इसका असर छपाक फिल्म पर भी पड़ा था। अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि उन्हें यकीन है कि दीपिका को जेएनयू की राजनीति का पता नहीं रहा होगा। वो उनके पीआर की गलती थी जिसका खामियाजा दीपिका पादुकोण को भुगतना पड़ा।

दीपिका को नहीं पॉलिटिक्स का आइडिया

विवेक अग्निहोत्री शुभंकर मिश्रा से बोले, 'मैं गारंटी ले सकता हूं कि दीपिका जब वहां गईं तो उनको जेएनयू पॉलिटिक्स का जरा भी आइडिया नहीं था।' जब उनसे पूछा गया कि क्या दीपिका इतनी स्मार्ट नहीं हैं कि सिचुएशन को समझ सकें? इस पर विवेक बोले, 'यह मूर्ख होने का मसला नहीं है। उनके पीआर ने उनसे कहा होगा कि यह सही मौका है अपनी फिल्म प्रमोट करने का क्योंकि यूनिवर्सिटी राजनीति से जुड़ी है और फिल्म भी पॉलिटिकल है। अगर वह जानतीं तो नहीं आतीं।'

इंटेलिजेंट हैं दीपिका

विवेक ने कहा कि कोई बिना मंशा के भी राजनीति में आने के कई रिस्क हैं। वह बोलते हैं, 'आप आग के साथ खेलते हैं तो जलेंगे। मैं दीपिका का पर्सनली नहीं जानता तो मैं नहीं जानता कि उनकी आइडियोलॉजी क्या है। मुझे पता है कि वह बहुत ही स्मार्ट और इंटेलिजेंट महिला हैं। अगर उन्हें पता होता कि राजनीतिक रूप से यह कितनी सेंसिटिव जगह है तो और इसका असर उनके करियर पर पड़ सकता है तो वह वहां कतई नहीं गई होतीं।'

पीआर की गलती

विवेक आगे बोलते हैं, 'फिल्म प्रमोशन के वक्त कई सारे लोग स्टार्स को सलाह दे रहे होते हैं कि क्या करो और किससे बात करो। उनके पीआर ने गलती कर दी, उन्हें लगा कि यह एक इवेंट है पर वो इवेंट नहीं था। पॉलिटिक्स में घुसने पर तो उनसे बड़ी मछलियां भी तल दी जाती हैं।'

दीपिका का विरोध

दीपिका पादुकोण ने छपाक फिल्म में एसिड पीड़िता मालती का रोल निभाया था। दीपिका साल 2020 में जेएनयू कैंपस में अटैक के बाद प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों के साथ खड़ी हुई थीं। उस वक्त उनकी फिल्म छपाक रिलीज होने वाली थी। इस बात पर काफी विरोध हुआ था और छपाक फिल्म का बॉयकॉट किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।