जब रणवीर इलाहाबादिया की प्रियंका चोपड़ा ने लगाई थी क्लास, बताई थी परिवार की अहमियत
प्रियंका चोपड़ा प्रॉपर देसी गर्ल हैं। वह भले ही विदेश में रहती हैं, लेकिन वह भारतीय ट्रेडिशन्स को कभी नहीं भूलती हैं। अब प्रियंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

रणवीर इलाहाबादिया को इन दिनों काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ रहा है और उसकी वजह है पैरेंट्स को लेकर किया गया उनका कमेंट। रणवीर के इस ट्रोलिंग के बाद से अब कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा के साथ। इस वीडियो में प्रियंका, रणवीर की क्लास लगा रही हैं।
दरअसल, साल 2022 में प्रियंका, रणवीर के पॉडकास्ट में स्पेशल गेस्ट बनकर गई थीं। दरअसल, रणवीर पूछते हैं कि क्या आप अब भी फैमिली फंक्शन्स में जाते हो? फेम की वजह से। मैं आपको इमैजिन नहीं कर सकता। इससे पहले कि रणवीर आगे कुछ बोलते, प्रियंका कहती हैं कि आपका कहना है कि आपके कहने का मतलब है कि मैं अपने भाई की शादी में बारात में डांस नहीं करूंगी? रणवीर बोलते हैं शायद।
क्या बोली थीं प्रियंका
प्रियंका बोलती हैं शायद नहीं भाई पक्का। परिवार मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मेरा फेम मुझे डिफाइन नहीं कर सकता। मेरा फेम मेरी जॉब नहीं है। मैं जीने के लिए काम करती हूं और फेम बाय प्रोडक्ट है। इस पर मेरा कंट्रोल नहीं है।
भाई की शादी में प्रियंका ने किया एंजॉय
अब बता दें कि हाल ही में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी हुई थी और इस दौरान प्रियंका ने ना सिर्फ बारात में डांस किया था बल्कि सारी जिम्मेदारी भी निभाई थी। इतना ही नहीं प्रियंका के ससुराल वाले भी शादी में आए थे और उन्होंने भी सारी जिम्मेदारी निभाई थी।
रणवीर के बारे में बता दें कि उन्होंने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह सफाई नहीं देंगे कि क्यों कहा, कैसे कहा। बस यही कहूंगा कि माफी मांगना चाहता हूं और आशा करता हूं कि सब माफ करें।
वहीं प्रियंका की बात करें तो वह अब एस एस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसमें महेश बाबू भी लीड रोल में हैं। वह हाल ही में शूटिंग भी कर चुकी हैं। काफी समय से प्रियंका बॉलीवुड से दूर हैं और फैंस अब उनको हिंदी सिनेमा में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।