प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम को शादी के बाद हुई ये दिक्कत, वीडियो शेयर कर बताई अपनी परेशानी
प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम शादी के बाद से छाई हुई हैं। अब उनका सोशल मीडिया पर नया पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप परेशान भी हो जाओगे।

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की 7 फरवरी को शादी हो गई है। प्रियंका की भाभी नीलम उपाध्या हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नीलम ने शादी की फोटोज शेयर की हैं, लेकिन इस बीच उनका एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रही हैं कि शादी के बाद उनके साथ क्या हुआ। दरअसल, हल्दी के बाद उनकी स्किन में क्या दिक्कत हो गई।
क्या हुआ नीलम के साथ
दरअसल, नीलम ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है जिसमें वह दिखा रही हैं कि उनके गर्दन के पास कितने रैश हो गए हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा, मुझे लगता है कि हल्दी के पेस्ट को सूरज में लगाने के बाद का रिएक्शन। मैंने कुछ दिन पहले पैच टेस्ट किया था फंक्शन से पहले और सब ठीक था। क्या कोई उपाय है?
प्रियंका और भाभी का बॉन्ड
बता दें कि शादी के दौरान प्रियंका ने अपनी भाभी का पूरा ध्यान रखा है। वह हर फंक्शन के दौरान ध्यान रखतीं कि नीलम को कोई दिक्कत ना हो। इतना ही नहीं प्रियंका के ससुराल वाले भी शादी में आए और उन्होंने हर फंक्शन को इंडिया के ट्रेडिशन्स को भी फॉलो किया।
प्रियंका के ससुराल वाले छाए
प्रियंका की सास तो छा गई थीं हर फंक्शन नें। वहीं प्रियंका के ससुर तो शादी की मिठाई भी बांटते दिखे थे मीडिया को और फैंस को काफी अच्छा लगा कि कैसे वह अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
नीलम और सिद्धार्थ की बात करें तो दोनों कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। प्रियंका ने भी दोनों को हमेशा सपोर्ट किया है और वह अपने भाई की शादी में खूब मस्ती करती दिखीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।