Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWhen Arjun Kapoor Revealed Why His Relationship With Sonakshi Sinha Did Not Last Said I Am Still Fond Of Her

जब अर्जुन कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिश्ता टूटने पर बयां की थी दिल की बात, कहा था- वह मुझे अच्छी लगती हैं, लेकिन...

सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर को लेकर एक समय पर कहा जाता था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन फिर खबर आई कि दोनों अलग हो गए थे।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 June 2024 03:28 PM
share Share

सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर साथ में फिल्म तेवर में काम कर चुके हैं। उस समय दोनों के रिलेशन की खबरें भी आई थीं। हालांकि कभी दोनों ने इस पर कभी कोई कमेंट नहीं किया था। ऐसा कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान दोनों करीब तो आए थे, लेकिन फिल्म के खत्म होने तक दोनों का बॉन्ड भी खत्म हो गया था। अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी के साथ बॉन्ड खत्म होने पर भी बात की थी।

क्या बोले थे अर्जुन

दरअसल, अर्जुन से पूछा गया था कि उनके और सोनाक्षी के बीच क्या गलत हुआ था? इस पर उन्होंने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा था, 'कुछ इक्वेशन लंबी चलती हैं। कुछ फिल्म बनने तक खत्म हो जाती है। लोग चले जाते हैं और उनकी राहें अलग हो जाती हैं। मुझे वह अच्छी लगती हैं। दुर्भाग्य से, हमेशा ऐसा प्रतीत किया जाता है कि हम पार्टियों में एक-दूसरे से मिलते नहीं हैं जबकि ऐसा नहीं है। हम हमेशा एक-दूसरे से मिलते हैं। हम दोनों पर कोई प्रेशर नहीं है एक समय से ज्यादा इक्वेशन रखने के लिए।'

क्या रही थी अलग होने की वजह

बता दें कि जब दोनों के अनबन की खबर आई थी तब डीएनए की एक रिपोर्ट थी तो दोनों के अलग होने की वजह दोनों की पर्सनैलिटी थी। सोनाक्षी काफी इमोशनल लड़की हैं। वह अपनी फीलिंग्स नहीं छिपा सकती हैं। वहीं अर्जुन ज्यादा इमोशन नहीं दिखाते हैं। सोनाक्षी हमेशा अर्जुन के साथ रहना चाहती थीं। लेकिन अर्जुन को ज्यादा पास रहना, ओवर कॉलिंग पर रहना पसंद नहीं था। अलग होने में दोनों में से किसी की गलती नहीं थी।

खैर अब सोनाक्षी बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों का शादी का इन्वाइट सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। हालांकि दोनों एक्टर्स ने खुद शादी को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें