Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSonam Khan Reacts National Flag Lying on Roads After Independence Day Celebration Bollywood Latest Update

जश्न के बाद सड़कों पर तिरंगा फेंके जाने पर सोनम खान ने जताई नारजगी, कहा- ये गवारा नहीं...

  • 90 के दशक की जानीमानी एक्ट्रेस सोनम खान ने हाल में एक इंटरव्यू में स्वतंत्रता दिवस को और अपने बचपन के दिनों को याद किया। आइए जानते हैं क्या बोलीं सोनम खान।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 15 Aug 2024 07:59 AM
share Share

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम खान 'त्रिदेव', 'विजय' और 'आखिरी गुलाम' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वो 90 की दशक की एक जानीमानी अदाकारा हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बात की। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बाद कई बार देखा जाता है कि लोग तिरंगे को सड़कों पर ही छोड़ देते हैं। इस बात पर भी सोनम खान ने अपनी राय रखी है। सोनम खान ने कहा कि ये बिल्कुल गवारा नहीं होना चाहिए। हर किसी को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। 

सोनम खान ने याद किया अपने बचपन का स्वतंत्रता दिवस

बॉलीवुड लाइफ से खास बातचीत में सोनम खान ने कहा कि मेरे लिए हर दिन स्वतंत्रता दिवस है क्योंकि देशभक्ति कैलेंडर पर किसी एक डेट तक सीमित नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा होने पर। सोनम खान मे आगे कहा कि मुझे याद है, बचपन में कैसे हाथ में तिरंगा पकड़ने का उत्साह रहता था और उस दिन स्कूल ना जाने की खुशी भी होती थी। 

'…मेरे लिए देश पहले आता है'

इतना ही नहीं, सोनम ने इस बात पर भी चिंता जताई कि कैसे लोग जश्न के बाद तिरंगे को सड़क पर ही छोड़ देते हैं। इस बारे में बात करते हुए सोनम खान ने कहा कि जश्न के बाद सड़कों पर तिरंगा देखना बिल्कुल गवारा नहीं है। लोगों को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए, वो हमारे देश का प्रतिनिधित्व करता है, जिसने हमें आकार दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए देश पहले आता है, और ये मेरा विश्वास तबसे है जबसे मुझे समझ आई है। 

बता दें, सोनम खान ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री तीन दशकों के अंतराल के बाद शोबिज में वापसी करने के लिए तैयार है। अगर ऐसा होता है तो एक्ट्रेस 1994 की फिल्म इंसानियत के बाद स्क्रीन पर वापसी करेंगी। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें