Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSinger Arijit Singh Padma Shree To Pankaj Udhas Padma Bhushan Know Who Win Which Awards

अरिजीत को पद्म श्री, पंकज उधास को पद्म भूषण, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से किसे मिला कौनसा सम्मान

पद्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट्स हो गई है और इस बार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई सेलेब्स को सम्मान मिलने वाला है।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानSat, 25 Jan 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
अरिजीत को पद्म श्री, पंकज उधास को पद्म भूषण, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से किसे मिला कौनसा सम्मान

पद्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट कर दी गई है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट की है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई सेलेब्स को इन बड़े अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाना है जिनके नाम सामने आए हैं। इसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और भोजपुरी इंडस्ट्री के सेलेब्स शामिल हैं। वहीं 2 दिवंगत सिंगर्स को भी कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर रहीं दिवंगत शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म भूषण

आनंत नाग, जतिन गोस्वामी, नंदमुरी बालकृष्ण, दिवंगत सिंगर पंकज उधास, साउथ के स्टार एस अजीत कुमार, शेखर कपूर और शोभना चंद्रकुमार को पद्म भूषण अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म श्री

सिंगर अरिजीत सिंह, एक्टर अशोक सराफ, सिंगर जसपिंदर नरुला को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

शारदा सिन्हा और पंकज उधास का पिछले साल यानी साल 2024 में निधन हो गया था। दोनों दिग्गज सिंगर थे और उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन गाने गाए हैं। आज भी फैंस के दिलों में उनके गाने बसे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें