सलमान खान ने इवेंट में अपनी दोनों मांओं सलमा और हेलेन को किया किस, वीडियो देख फैंस का पिघला दिल
- सलमान खान अपनी सगी मां के साथ अपनी सौतेली मां हेलन पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। इसी बीच अब सलमान का उनकी दोनों माओं के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ बस तारीफ ही हो रही है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान उन स्टार्स में से हैं, जो हमेशा ही अपने एटीट्यूड और स्वैग के लिए जाने जाते हैं। सलमान के लिए उनका परिवार भी उतना ही जरूरी है, जितना उनका काम। एक्टर अपने परिवार को वक्त देने का मौका कभी हाथ से जाने नहीं देते हैं। वो अपनी सगी मां के साथ अपनी सौतेली मां हेलन पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। इसी बीच अब सलमान का उनकी दोनों माओं के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ बस तारीफ ही हो रही है।
दोनों मांओंपर लुटाया प्यार
दरअसल, सलमान खान दुबई में अपने भतीजे अयान अग्निहोत्री के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंचे। अयान, सलमान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री के बेटे हैं। इस सॉन्ग लॉन्च इवेंट में सलमान की मां सलमा खान (सुशीला चरक) और अपनी सौतेली मां हेलेन भी मौजूद थीं। सलमान जैसे ही इवेंट में पहुंचे उन्होंने अपनी अपनी मां सलमान को ढेर सारा किस करते हुए उन्हें बधाई दी।अभिनेता को अपनी मां सलमा के माथे पर किस करते देखा गया, जबकि उनकी मां ने उन्हें गाल पर किस किया। इसके बाद उन्होंने फिर से प्यार से उनकी आंखों पर किस किया। उनकी मां ने भी एक्टर पर प्यार लुटाया। इसके साथ सलमान ने हेलन के माथे पर भी किस किया। इन तीनों के बीच की बॉन्डिंग बस देखते ही बन रही थी।
वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर सलमान खान की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'क्या इसलिए बड़ा सुपरस्टार अपने माता-पिता की दुआ साथ में करता है?' एक दूसरा यूजर लिखता है, 'भाई भाग्यशाली है कि उसके माता-पिता दोनों अभी भी उसके साथ हैं ।' एक फैन ने लिखा,'भगवान वह एक ऐसा रत्न है, जिसे लोग अब तक गलत समझा गया।' कई यूजर ने लिखा, 'एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।