Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRanbir Kapoor Ramayana Fans Have To Wait Longer For Film To Release On 2027

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रिलीज डेट का जानकर फैंस ना हो जाएं निराश

रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं और लगता है कि यह इंतजार और लंबा होने वाला है।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानTue, 14 May 2024 04:46 AM
share Share

रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तभी से स्टार कास्ट और बाकी अपडेट्स के बारे में जानकर फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द फिल्म रिलीज हो जाए। लेकिन अब खबर आ रही है कि फैंस को फिल्म के लिए और इंतजार करना होगा और यह इंतजार छोटा नहीं बल्कि बहुत लंबा होने वाला है। हालांकि इसके पीछे की वजह भी सामने आई है।

3 साल बाद रिलीज होगी फिल्म

बॉक्स ऑफिस ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल की रिपोर्ट के मुताबिक रामायण का लंबा इंतजार करना होगा। फिल्म अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी। इसका मतलब फिल्म के लिए 3 साल का इंतजार करना होगा। दरअसल, मेकर्स नहीं चाहते कि फिल्म में कोई कमी हो या किसी भी फैक्ट के गलत होने से इसे लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़े इसलिए चाहे समय ज्यादा लगे, लेकिन फिल्म दर्शकों को पसंद आए। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से इस बारे में कन्फर्मेशन आना बाकी है।

शूटिंग हो चुकी हैं शुरू

बता दें कि फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही शुरू हुई थी। सेट से रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फोटोज भी सामने आई थीं जिसमें दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखे थे। फिल्म में रणबीर, भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं वहीं सीता, सई पल्लवी का। ऐसा कहा जा रहा था कि यश फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे। हालांकि एक्टर ने कन्फर्म किया कि वह फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। लेकिन क्या वह रामायण का किरदार निभाएंगे या नहीं, इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया।

फिल्म को लेकर हाल ही में एक और खबर आई कि इसका बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। अगर ऐसा हुआ तो यह भारत की सबसे बड़े बजट की फिल्म होगी। हालांकि जूम की रिपोर्ट आई कि ऐसा कुछ नहीं है। मेकर्स फिल्म को बड़ा बनाना चाहते हैं, लेकिन इतना नहीं कि उसे रिकवर ही ना कर पाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें