रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बाद लौटे घर, पपराजी को बांटी मिठाइयां
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में शादी की। शादी के बाद दोनों शुक्रवार को वापस मुंबई लौट आए जहां उन्होंने पपराजी से मुलाकात की।
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने गोवा में ग्रैंड तरीके से शादी की रस्में निभाईं। शुक्रवार को दोनों गोवा से वापस मुंबई लौट आए। यह उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस भी है। रकुल और जैकी को एयरपोर्ट के बाहर देखा गया। दोनों ने फोटोग्राफर्स के सामने तस्वीरें क्लिक कराईं। एयरपोर्ट से निकलकर दोनों घर पहुंचे जहां उन्होंने फिर से पोज दिया और मीडिया के लोगों को मिठाइयां बांटी। रकुल और जैकी ने इस मौके पर एथनिक आउटफिट पहना।
पपराजी से मिले रकुल और जैकी
नई नवेली दुल्हन बनीं रकुल जब मुंबई पहुंचीं तो उन्होंने येलो कलर का अनारकली का सूट पहना। उनके हाथों में मेहंदी और मांग में सिंदूर देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने पिंक कलर का चूड़ा पहना हुआ था। वहीं जैकी न पीच कलर का कुर्ता और पैजामा कैरी किया। उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे थे। दोनों घर के बाहर मौजूद पपराजी से मुलाकात की और उन्हें मिठाइयां बांटी।
शादी में ये सेलेब्स पहुंचे
रकुल और जैकी ने दो बार शादी की। उनकी शादी की रस्में आनंद कारज और सिंधी तरीके से हुईं। शादी गोवा में सुबह और शाम को हुई। दोनों ने तरुण तहिलयानी का वेडिंग आउटफिट पहना। इस वेडिंग फंक्शन में शाहिद कपूर, शिल्पा शेट्टी, भूमि पेडनेकर, वरुण धवन, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे।
प्री-वेडिंग सेरेमनी की झलक
रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अब और हमेशा के लिए... 21.02.2024 #abdonobhagna-ni।' शुक्रवार को कपल ने एक वीडियो भी पोस्ट किया। जिसमें उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की झलक देखने को मिली।
2021 में कबूल किया था रिलेशनशिप
रकुल और जैकी ने पहले विदेश में शादी की प्लानिंग की थी लेकिन उन्होंने वेन्यू चेंज किया और गोवा में सबकुछ हुआ। 2021 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कपल ने पहली बार रिलेशनशिप को पब्लिक किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।