Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRakhi Sawant Shocking Claim Against Adil Durrani He Made Nude Videos of Girls And Sells In Pakistan

'लड़कियों का न्यूड वीडियो बनाया फिर पाकिस्तानी लड़के को...' राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ किया चौंकाने वाला दावा

  • राखी अपने पुराने पति रितेश सिंह के साथ नजर आ रही हैं। यही नहीं, दोनों में काफी गहरी दोस्ती देखने को मिल रही हे। ऐसे में एक बार फिर से राखी ने आदिल खान दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानThu, 2 May 2024 02:07 AM
share Share

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। कई महीने दुबई में रहने के बाद अब वापस मुंबई लौट आई हैं। मुंबई आते ही राखी को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि राखी अपने पुराने पति रितेश सिंह के साथ नजर आ रही हैं। यही नहीं, दोनों में काफी गहरी दोस्ती देखने को मिल रही हे। ऐसे में एक बार फिर से राखी ने आदिल खान दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही है। अब राखी ने आदिल जो कहा उसे सुनकर आपको भी तगड़ा झटका लगने वाला है।

पाकिस्तानी लड़के को बेचता है न्यूड वीडियो?

राखी सावंत ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में आदिल ने कई हैरान करने वाली बातों का खुलासा किया। राखी ने अपने इंटरव्यू में आदिल पर आरोप लगाते हुए कहा, 'आदिल अतीत में 25-26 महिलाओं के साथ शामिल था, और उसने "उनके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला मिलाकर उन्हें पिलाया। इसके बाद उसने उन लड़कियों के न्यूड वीडियो भी बनाए। वह एक क्रिमिनल है। वह एक बलात्कारी है। वह महिलाओं से विवाह करता है और उनकी प्रॉपर्टी हासिल करता है। यही नहीं, पाकिस्तान में एक लड़का है जिसे आदिल उन लड़कियो के न्यूड वीडियो बेचता है। उसने मेरा न्यूड वीडियो भी बनाया है।'  

पिछले साल आदिल संग शादी का किया था ऐलान

आपको बता दें कि राखी सावंत ने पिछले साल जनवरी में आदिल खान संग अपनी शादी का ऐलान किया था। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें राखी और आदिल मौलवी के साथ नजर आए थे। हालांकि, कुछ हफ्ते बाद, राखी ने आदिल के खिलाफ घरेलू हिंसा और उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। उसने यह भी दावा किया कि उसने उसे धोखा दिया। आदिल को फरवरी 2023 में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पांच महीने जेल में बिताने के बाद उसे जमानत मिल गई थी। वहीं, अब आदिल ने सोमी खान से शादी की है, जो अपनी बहन सबा खान के साथ 'बिग बॉस 12' में नजर आईं थीं।

सोमी की मार देगा आदिल

इसके साथ ही राखी ने आदिल की पत्नी सोमी खान को लेकर भी बात की। राखी ने इंटरव्यू में कहा, 'मुझे आदिल की नई पत्नी सोमी के लिए भी डर लगता है। मैं उनके लिए प्रार्थना करती हूं। अगर उसके पास कोई संपत्ति है तो आदिल उसे भी छीनने वाला है। वो सोमी को मार देगा। वह जरूर कुछ करेंगे।'

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें