Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPushpa 2 The Rule Teaser Video Review Allu Arjun and Rashmika Mandanna Rocking Looks

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन का धमाकेदार कमबैक, टीजर में दिखा पुष्पा का बदला हुआ अवतार

  • Pushpa 2 The Rule Teaser Video: पुष्पा द रूल का टीजर वीडियो सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन बिलकुल बदले अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर वीडियो में एक्शन भी है और वो स्वैग भी जिस पर पिछली बार फैंस फिदा नजर आए थे।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानMon, 8 April 2024 05:53 AM
share Share

Pushpa 2 The Rule Teaser: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड मूवी 'पुष्पा द रूल' का टीजर वीडियो आज सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के बाद मिनटों के भीतर यह टीजर वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। फिल्म इसी साल 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों रिलीज होनी है। फिल्म का टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, "जन्मदिन पर आप सभी की शुभकामनाओं के लिए आपका शुक्रिया। दिल से सभी का आभार। प्लीज इस टीजर वीडियो को मेरा थैंक्यू समझिए।"

अल्लू अर्जुन का पुष्पा-2 में धमाकेदार कमबैक

टीजर वीडियो की शुरुआत होती है साड़ी पहने एक शख्स की एंट्री से जो कुछ लोगों की लाश के ऊपर से गुजरता है और फिर कैमरा ऊपर की तरफ जूम करता है तो फैंस को दिखाई पड़ता है अल्लू अर्जुन का बदला हुआ लुक। अल्लू अर्जुन साड़ी पहने और आभूषणों में बिलकुल अलग नजर आ रहे हैं। हवा में त्रिशूल घुमाते और कई लोगों को सिर्फ एक हुंकार से रुकने को मजबूर कर देते पुष्पा का यह नया अवतार फैंस को बहुत अपीलिंग लगा। सोशल मीडिया पर लोग अल्लू अर्जुन की फिल्म के इस टीजर वीडियो की तारीफ करते नहीं थक रहे।

फैंस में साफ नजर आया अल्लू अर्जुन का क्रेज

एक सोशल मीडिया यूजर ने इस टीजर वीडियो पर कमेंट किया, "बॉक्स ऑफिस पर आग लगने वाली है।" वहीं दूसरे ने लिखा, "रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर वीडियो।" एक शख्स ने लिखा, "यह पुष्पा है। नाम ही काफी है।" अल्लू अर्जुन के एक फैन ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया, "क्या स्टाइल है सर। गजब का टीजर है।" अल्लू अर्जुन के इस टीजर वीडियो में एक भी डायलॉग नहीं है लेकिन सिर्फ एक्शन और स्वैग से ही अल्लू अर्जुन ने सबका दिल जीत लिया है। पब्लिक में क्रेज साफ दिखाई पड़ रहा है।

'पुष्पा द राइज' ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल

फिल्म 'पुष्पा - द राइज' सिनेमाघरों में साल 2021 में रिलीज हुई थी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। तकरीबन 250 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 373 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। पुष्पा के पहले पार्ट को IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली थी और आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म के पार्ट-2 का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें