Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPriyanka chopra family leases her pune bungalow to a firm for a rent of 2 lakh per month

प्रियंका चोपड़ा ने किराए पर दिया अपना पुणे वाला आलीशान बंगला, किराया जान उड़ जाएंगे होश

  • प्रियंका चोपड़ा हर महीने सिर्फ किराए की कमाई से चला सकती जीवन, कई प्रोपर्टीज से हर महीने आती है मोटी कमाई।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSat, 27 April 2024 12:21 PM
share Share

प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्मों से दूर हॉलीवुड में अपना करियर बना रही हैं। ऐसे में भारत में उनकी अधिकतर प्रॉपर्टी किराए पर है। अब ताजा खबर के मुताबिक प्रियंका के परिवार में उनका पुणे वाला बंगला भी किराए पर दे दिया है। ये बंगला द अर्बन नोमैड्स कम्युनिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्म को रहने और काम करने के लिए दिया है। इस बंगले के किराए के रूप में प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को 2.6 लाख रुपये हर महीने मिलेंगे।

किराए पर दिया बंगला

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मधु और सिद्धार्थ चोपड़ा ने पिछले महीने मार्च में इस बंगले की रजिस्ट्री करवाई थी। डील साइन होने के बाद फर्म की तरफ से परिवार को 6 लाख रुपये डिपॉजिट भी दिया गया था। प्रियंका का ये आलीशान बंगला पुणे के कोरेगांव पार्क में स्थित है। 3754 स्क्वायर फुट में फैला हुआ ये बंगला बेहद खूबसूरत है। इस बंगले के साथ फर्म को गार्डन और बड़ा पार्किंग एरिया भी मिला है।

Priyanka Chopra

कई प्रॉपर्टीज की मालकिन हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा प्रॉपर्टीज के मामले में कई बड़े एक्टर्स को टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस ने पति निक जोनस के साथ मिलकर पिछले साल अपने लोखंडवाला के कॉम्प्लेक्स में स्थित दो पेंटहाउस को 6 करोड़ में बेचा था। इसके अलावा एक्ट्रेस के नाम कमर्शियल प्रॉपर्टी भी थी जिसे बेचने पर करोड़ो का फायदा हुआ।

 

फ्यूचर प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। ऐसी भी खबरें थीं कि प्रियंका जल्द हिंदी फिल्मों में भी वापसी करेंगी। उनके पास फरहान अख्तर की जी ले ज़रा जैसी फिल्म है जिसमें उन्हें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ देखा जाना था। लेकिन तीनों एक्ट्रेस की एक साथ डेट्स नहीं मिल पाने की वजह से फ़िलहाल ये फिल्म रुकी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें