Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMR and Mrs Mahi Movie Story has Connection with Mahendra Singh Dhoni MSD Reveals Janhvi Kapoor

MR and Mrs Mahi का महेंद्र सिंह धोनी से क्या है कनेक्शन? जाह्नवी कपूर ने बताया यह फन फैक्ट

  • MR and Mrs Mahi Movie Story: मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म का क्या है महेंद्र सिंह धोनी से कनेक्शन? फिल्म की लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इंटरव्यू में दिया यह जवाब।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानWed, 15 May 2024 08:50 AM
share Share

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। फिल्म की अनाउंसमेंट के वक्त से लेकर अभी तक बहुत से लोगों को यह लग रहा था कि शायद इस फिल्म का कनेक्शन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से होगा, लेकिन फिल्म का धोनी की कहानी से कोई लेना देना नहीं है। यह फिल्म पूरी तरह काल्पनिक कहानी पर आधारित है, लेकिन हां, इस फिल्म का महेंद्र सिंह धोनी से एक कनेक्शन है जरूर। जाह्नवी कपूर ने फिल्म से जुड़े एक इवेंट में इस बारे में बताया। इस इवेंट में राजकुमार राव भी मौजूद थे।

जाह्नवी कपूर ने बताया फिल्म से जुड़ा फैक्ट

जब राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर से पूछा गया कि क्या वो यह फिल्म महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी को दिखाएंगे? तो जवाब में जाह्नवी कपूर ने कहा, "जाहिर तौर पर हम उन्हें यह फिल्म दिखाना चाहते हैं, लेकिन वो काफी बिजी हैं।" बात को आगे बढ़ाते हुए राजकुमार राव ने कहा, "हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे।" राजकुमार राव ने कहा कि हम क्या पूरी दुनिया उनकी बहुत बड़ी फैन है। बहुत ज्यादा पसंद हैं हमें माही सर और हम बहुत ज्यादा प्यार करते हैं उन्हें।

माही की एक लाइन पर बनी है पूरी फिल्म

सवाल जवाबों का दौर आगे चला तो जाह्नवी कपूर ने फिल्म से महेंद्र सिंह धोनी से खास कनेक्शन के बारे में बताया। जाह्नवी कपूर ने कहा, "हम उनसे सिर्फ इसलिए प्यार नहीं करते कि वो एक क्रिकेटर हैं। बल्कि उनके मिजाज के लिए, उनके उसूलों के लिए और जिस तरह के वो इंसान हैं उसके लिए हम उनसे प्यार करते हैं।" जाह्नवी कपूर ने कहा, “मैं एक फन फैक्ट यहां आपको बताना चाहूंगी कि एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि नतीजे के बारे में नहीं है, प्रोसेस के बारे में है। अगर आप प्रोसेस में ईमानदारी दिखाओगे, मेहनत करोगे तो नतीजा अपने आप दिख जाएगा। धोनी ने कहा था कि फिर अगर रिजल्ट ना भी दिखे तो फर्क नहीं पड़ेगा। ”

क्या है फिल्म Mr & Mrs Mahi की कहानी

जाह्नवी कपूर ने बताया, "तो यह पूरी फिल्म जो है वो उस एक महेंद्र सिंह धोनी की लाइन पर बनी है।" गुंजन सक्सेना फेम एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि हम उनकी इस एक लाइन को ठीक से सम्मान दे पाएंगे। बता दें कि फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के बारे में है जिसका क्रिकेटर बनने का सपना टूट जाता है, लेकिन फिर उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी का भी क्रिकेट में रुझान है और फिर वो अपनी पत्नी में अपने सपने को देखना शुरू करता है और उसे क्रिकेटर बनाने के लिए भिड़ जाता है।

ये भी पढ़े:कार्तिक आर्यन के ट्रांसफॉर्मेशन ने किया हैरान, लोग बोले- गेम चेंजर होगी यह फिल्म
ये भी पढ़े:कार्तिक आर्यन के लिए आफत बन गए फैंस? मेट्रो में लोगों ने पहचान लिया और फिर...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें