Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur passes away At The Age of 53 Due To Heart Attack while playing polo करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKarisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur passes away At The Age of 53 Due To Heart Attack while playing polo

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

संजय कपूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है। हालांकि, उनकी ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और के कुछ सालों बाद यानी साल 2016 में उनका तलाक हो गया।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 June 2025 06:04 AM
share Share
Follow Us on
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर को लेकर ए बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 53 साल के संजय का का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां संजय पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान ही संजय को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वो मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

इस एक्टर ने की पुष्टि

संजय कपूर के निधन की पुष्टि अभिनेता और लेखक सुहेल सेठ ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए की है। राहुल ने इस पोस्ट में संजय के निधन की जानकारी देते हुए अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- 'संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ है। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह एक बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।' संजय के निधन की खबर समाने आते ही सोशल मीडिया पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं।

करिश्मा के बाद इनसे की थी शादी

आपको बता दें कि संजय कपूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान है। हालांकि, उनकी ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और के कुछ सालों बाद यानी साल 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के वक्त करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।