Husband Attacks Wife with Knife in Purnea Serious Injuries Reported पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsHusband Attacks Wife with Knife in Purnea Serious Injuries Reported

पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला

-गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना के पोखरिया गांव में गुरूवार देर रात पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 14 June 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना के पोखरिया गांव में गुरूवार देर रात पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। जिसे इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की पहचान तबस्सुन (32) के रूप में की गई है। आरोप उसके पति पर लगा है। परिजनों का कहना है कि देर रात महिला का पति शराब के नशे में घर आया। वह दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगा रहा था। दरवाजा खोलने में थोड़ी देरी हुई कि महिला के पति ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो चाकू से कई जगह हमले कर दिए और फरार हो गया।

सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।