Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDharmendra Deol Shares A Throwback Photo With Father And Son Sunny Deol He Says Kaash Maa Baap Ko Aur Waqt Diya Hota

88 साल की उम्र में धर्मेंद्र को हुआ इस बात का पछतावा! सनी और पिता संग तस्वीर शेयर कर लिखा- 'काश मैंनेअपने मां-बाप को...'

  • 88 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। आखिरी बार वो इसी साल यानी 2024 को शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानMon, 29 April 2024 04:37 AM
share Share

Dharmendra Deol Post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आज भले ही 88 साल के हो गए हों, लेकिन चुस्ती फुर्ती में वो आज भी वो बड़े-बड़ों को मात देते हैं। धर्मेंद्र इस उम्र में भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र लगभग हर दिन ही कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र के चाहने वालों को भी अपने उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच अब एक्टर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस पोस्ट में धर्मेंद्र को आखिर किस बात का पछतावा हो रहा है? आइए जानते हैं....

धर्मेंद्र को है इस बात का पछतावा?

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र काफी यंग नजर आ रहे हैं। इस फोटो में तीन जनरेशन एक साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में धर्मेंद्र के साथ उनके पिता और बड़े बेटे सनी देओल नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा- 'काश! मां-बाप को और वक्त दिया होता!' इस कैप्शन से साफ है कि धर्मेंद्र ने जीवन की भागदौड़ में माता-पिता को वो कीमती वक्त नहीं दिया, जिसे वो देना चाहते थे। सालों बाद अब उन्हें इसी बात का पछतावा है। एक्टर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।

 

आखिरी बार नजर आए थे इस फिल्म में

धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 88 साल की उम्र में भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। आखिरी बार वो इसी साल यानी 2024 को शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। इससे पहले धर्मेंद्र रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी' की प्रेम कहानी में दिखे थे। फिल्म में धर्मेंद्र ने रणवीर के दादा के रोल में दिखाई दिए थे। इसमें उनके साथ शबाना आजमी भी लीड रोल में थीं। दोनों के बीच किसिंग सीन की खूब चर्चा हुई थी।

 

ये भी पढ़े:धर्मेंद्र के मना करने के बाद भी हेमा मालिनी ने क्यों रखा राजनीति में कदम?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें