Chhaava Box Office Day 21: गुरुवार की शुरुआत में ही 'छावा' ने लगाई दहाड़, कर डाली इतने करोड़ की कमाई
- 'छावा' में विकी कौशल की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। उनके अलावा मुगल सम्राट औरंगजेब बने अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी 'छावा' को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। इस फिल्म में विकी कौशल की एक्टिंग की खूब पसंद किया गया। मूवी में विकी के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आईं थीं। 'छावा' ने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 21 दिन हो गए हैं। 21 दिनों बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। इसी बीच अब फिल्म के गुरुवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुकी है। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने 21वें दिन कितना कलेक्शन कर लिया है।
शानदार हैं फिल्म का कलेक्शन
'छावा' का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। 'छावा' ने कई फिल्म को कमाई के मामले में धूल चटा दी है। फिल्म में विकी कौशल और रश्मिका के अलावा मुगल सम्राट औरंगजेब बने अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है। 'छावा' हर दिन बेहतर कमाई कर रही है। ऐसे में अब 'छावा' के गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'छावा' ने 21वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 483.40 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें 'छावा' का कलेक्शन
डे 1- 31 करोड़
डे 2- 37 करोड़
डे 3- 48.5 करोड़
डे 4- 24 करोड़
डे 5- 25.25 करोड़
डे 6- 32 करोड़
डे 7- 21.5 करोड़
डे 8- 23.5 करोड़
डे 9- 44 करोड़
डे 10- 40 करोड़
डे 11- 18 करोड़
डे 12- 18.5 करोड़
डे 13- 23 करोड़
डे 14- 13.25 करोड़
डे 15- 13.00 करोड़
डे 16- 22.00 करोड़
डे 17- 24.25 करोड़
डे 18- 7.75 करोड़
डे 19- 5.4 करोड़
डे 20- 6.15 करोड़
डे 21- 5.35 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 483.40 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।