मलाइका से ब्रेकअप के बाद क्या है अर्जुन का रिलेशन स्टेटस, हर्ष गुजराल बोले- उनकी लाइफ में…
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते थे, लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तब फैंस को बड़ा झटका लगा। अब सब जानना चाहते हैं कि ब्रेकअप के बाद अर्जुन का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का पिछले साल ब्रेकअप हो गया। दोनों कई साल से साथ थे, लेकिन फिर अचानक दोनों अलग हो गए। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है और अक्सर एक-दूसरे को सपोर्ट करते रहते हैं। अब अर्जुन की फिल्म आ रही है मेरे हसबैंड की बीवी जिसमें स्टैंड अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी हैं। अब हर्ष ने बताया कि अर्जुन का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है।
क्या है अर्जुन का रिलेशनशिप स्टेटस
हर्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरे लिए ये सच है कि मेरे रियल लाइफ में अभी एक भी नहीं है। मैं सिंगल चल रहा हूं और अर्जुन भाई भी रियल लाइफ में सिंगल चल रहे हैं। तो हम लोग ये फिल्म के लिए कर रहे हैं।'
अर्जुन को मलाइका के नाम से चिढ़ाते हैं फैंस
बता दें कि इससे पहले अर्जुन जब अपनी को-स्टार्स भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ इवेंट अटेंड कर रहे थे तब भीड़ से किसी फैन ने मलाइका अरोड़ा का नाम चिल्लाया। अर्जुन, रकुल और भूमि तीनों उसे देखते हैं। अर्जुन पहले थोड़ा घूरते हैं और फिर स्माइल करते हैं। वहीं रकुल, अर्जुन को देखती हैं और हंसती हैं। भूमि भी थोड़ी देर रुक जाती हैं और फिर वह भी हंसते हुए अपनी बात आगे बढ़ाती हैं।
बता दें कि तीनों स्टार्स जब डांस रिएलिटी शो में गए थे तब मलाइका की परफॉर्मेंस देख एक्टर उनकी तारीफ करते नहीं थके थे। अर्जुन बोले थे, मेरी बोलती बंद हो चुकी है सालों से, मैं अब भी चुप रहना चाहता हूं, लेकिन मैं यही कहूंगा कि मैंने अपने सारे फेवरेट गाने सुने जिसमें उनके करियर के अचीवमेंट्स दिखे। बधाई हो मलाइका। आप जानते हो कि मैं इन गानों को कितना पसंद करता हूं। बहुत अच्छा लगा आपको ऐसे सेलिब्रेट करते हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।