अभिषेक को पत्नी ऐश्वर्या ने जन्मदिन पर दी बधाई, शेयर की खास तस्वीर
- बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर उनकी खास तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज यानी 05 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके पिता अमिताभ बच्चन समेत उनके दोस्तों ने उन्हें बधाई दी है। अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी उन्हें इस मौके पर बधाई दी है। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिषेक बच्चन की खास तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन की बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
ऐश्वर्या ने शेयर की अभिषेक के बचपन की तस्वीर
ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन की बचपन की जो तस्वीर शेयर की है उसमें अभिषेक बच्चन बच्चों वाली कार पर बैठ हैं। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने लिखा- “आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य, प्यार और प्रकाश, ईश्वर आपका भला करे।"
फराह खान ने शेयर किया ये वीडियो
बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर और अभिषेक बच्चन की दोस्त फराह खान ने अभिषेक बच्चन के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फराह खान अभिषेक बच्चन को जोर से गले लगाते और उनके गालों पर किस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ फराह ने अभिषेक को जन्मदिन की बधाई दी है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बात करें तो दोनों की साल 2007 में शादी हुई थी। पिछले साल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के डायवोर्स की अफवाहें थीं। हालांकि, कपल ने कभी इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की। अभिषेक और ऐश्वर्या राय राधिका और अनंत अंबानी की शादी में अलग-अलग पहुंचे थे जिसके बाद दोनों के डायवोर्स की चर्चा होने लगी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।