Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAjun kapoor looks from rohit shetty s singham again see here

सिंघम अगेन में लुंगी वाले विलेन बने नजर आएंगे अर्जुन कपूर, मिला करियर का सबसे बड़ा रोल

  • सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर का ऐसा होगा किरदार, अक्षय, अजय और रणवीर पर पड़ेंगे भारी।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानWed, 15 May 2024 12:10 PM
share Share

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म सिंघम अगेन में अब तक की सबसे शानदार कास्ट नज़र आने वाली है। अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, करीना कपूर और दीपिका कपूर जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं। लेकिन इन स्टार्स को टक्कर देने के लिए फिल्म के सबसे बड़े विलेन के किरदार अर्जुन कपूर हैं। अर्जुन ने हाल में एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर करते अपने हिस्से की शूटिंग खत्म करने की बात कही है। लेकिन इस तस्वीर में एक्टर के लुक का खुलासा हो गया है।

अर्जुन का पोस्ट

अर्जुन कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का विलेन। मैंने सिंघम अगेन के लिए अपने हिस्से की शूटिंग कर रही है। ये मास सिनेमा के बॉस डायरेक्टर के साथ मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बन कर मैं खुद को खुशनसीब समझ रहा हूं। मेरी मेहनत को स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहा हूं।’

अर्जुन का लुक

सिंघम अगेन में विलेन बने अर्जुन कपूर को उनके करियर का सबसे बड़ा रोल मिला है। एक्टर सिंघम की टीम के सभी एक्टर के लिए दुश्मन बनने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन को लंबे घने बालों और लुंगी में देखा जाएगा। ये लुंगी लुक अब वायरल होने वाला है। अर्जुन कपूर सिंघम के सबसे शानदार किरदार साबित होने वाले हैं। साथ ही ये फिल्म उनके करियर के लिए भी जरूरी होने वाली है।

पुष्पा 2 से टक्कर

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सिंघम अगेन इस 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से होने वाली है। दोनों बड़े बजट की फिल्मों की टक्कर में बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें