Shilpi Raj with Ranjeet Singh bhojpuri song Saat Samundar Paar trending on YouTube रंजीत के साथ शिल्पी राज ने 'सात समुंदर पार' बढ़ाईं सबकी धड़कनें, यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा गाना, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीShilpi Raj with Ranjeet Singh bhojpuri song Saat Samundar Paar trending on YouTube

रंजीत के साथ शिल्पी राज ने 'सात समुंदर पार' बढ़ाईं सबकी धड़कनें, यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा गाना

हिंदी में गाना सात समुंदर पार तो सुना ही होगा तो अब भोजपुरी में इस गाने को नए कलेवर के साथ पेश किया गया है। इसे रंजीत के साथ शिल्पी राज ने गाया है। यूट्यूब पर वीडियो को 11 लाख लोगों ने देखा है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 6 Oct 2023 05:41 PM
share Share
Follow Us on
रंजीत के साथ शिल्पी राज ने 'सात समुंदर पार' बढ़ाईं सबकी धड़कनें, यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा गाना

कुछ गाने इतने सदाबहार होते हैं फिर वे कितने भी पुराने ना हो जाएं सुनने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आती। रीमिक्स से लेकर बॉलीवुड वर्जन में भी ऐसे गानों का इस्तेमाल होता है जिससे दर्शकों को और ज्यादा संख्या में खींचा जा सके। भोजपुरी में ऐसा ही गाना रिलीज हुआ जो लगातार ट्रेंड कर रहा है। दरअसल बात कर रहे हैं भोजपुरी गाने सात समुंदर पार की। जी हां, बीते दिनों यह रिलीज हुआ और अभी यह 49वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसके कुछ लिरिक्स हिंदी में भी रखे गए हैं, जो मूल रूप से फिल्म से लिया गया है।

11 लाख लोगों ने देखा म्यूजिक वीडियो
गाने को रंजीत सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया है। इसके भोजपुरी लिरिक्स सूरज सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। गाने में हीरोइन को देखकर रंजीत सिंह पूछते हैं वह गोरी मैडम है और किस  वजह से उसके साथ आ गई है। तब एक्ट्रेस कहती है वह सात समुंदर पार उसके पीछे-पीछे आ गई। दोनों वीडियो में इंटीमेट होते हैं। वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को खबर लिखे जाने तक 11 लाख लोगों ने देख लिया है। यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने रंजीत सिंह की आवाज की जमकर तारीफ की है। लोगों का कहना है कि उनकी आवाज बहुत डीप है और पर्सनैलिटी के साथ आवाज मैच हो रही है।

दिव्या भारती पर फिल्माया गया गाना
गाना मूल रूप  से फिल्म 'विश्वात्मा' का है। इसके लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे और संगीत  विजू शाह ने दिया। गाने को साधना सरगम ने गाया था। फिल्म का यह गाना दिव्या भारती पर फिल्माया गया जो कि उस वक्त  की टॉप अदाकारा थीं। आज भी शादियों और पार्टियों का यह फेवरेट गाना है। जिसकी धुन पर सभी डांस करते हुए देखा जा सकता है।