neelkamal singh and raksha gupta bhojpuri song Darad Ba Halke Halke got 44 lakh views Bhojpuri: लाल साड़ी में रक्षा गुप्ता लगीं कमाल, नीलकमल सिंह से बोलीं- दरद बा हल्के हल्के, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीneelkamal singh and raksha gupta bhojpuri song Darad Ba Halke Halke got 44 lakh views

Bhojpuri: लाल साड़ी में रक्षा गुप्ता लगीं कमाल, नीलकमल सिंह से बोलीं- दरद बा हल्के हल्के

नीलकमल का गाना दरद बा हल्के हल्के दो हफ्ते पहले रिलीज हुआ। गाने में उनके साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता हैं। दोनों जमकर रोमांस करते दिख रहे हैं। यूट्यूब पर अभी तक से 44 लाख लोग देख चुके हैं।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 8 Dec 2023 06:49 PM
share Share
Follow Us on
Bhojpuri: लाल साड़ी में रक्षा गुप्ता लगीं कमाल, नीलकमल सिंह से बोलीं- दरद बा हल्के हल्के

भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह एक के बाद एक म्यूजिक वीडियोज के जरिए छाए हुए हैं। नीलकमल फिल्मों से ज्यादा अपने गानों से धूम मचाकर रखते हैं। उनके वीडियोज पर मिलियंस में व्यूज तो जैसे सामान्य सी बात है। इन दिनों यूट्यूब की दुनिया में उनका एक गाना 'दरद बा हल्के हल्के' की हर ओर चर्चा चल रही है। इस गाने में उनके साथ रक्षा गुप्ता हैं। यह एक रोमांटिक गाना है जिसमें दोनों ने ताबड़तोड़ रोमांस किया है।

44 लाख मिले व्यूज
गाने को नीलकमल ने ही गाया है। यूट्यूब पर यह त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके लिरिक्स आशुतोष सिंह के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो को लक्की विश्वकर्मा ने डायरेक्ट किया है। गाना 21 नवंबर को रिलीज किया गया और अभी तक इसे 44 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

नीलकमल का शरारती अंदाज
वीडियो की शुरुआत रक्षा से होती है। वह जमीन पर लेटी होती हैं जहां वह नीलकमल को रिझाती हैं। गाने में फिर भोजपुरी स्टार एंट्री करते हैं और फिर दोनों साथ में डांस करते हैं। नीलकमल रोमांस करते हैं, साथ ही उनका शरारती अंदाज भी नजर आता है। गाने के लिरिक्स ऐसे हैं कि एक बार सुनते ही जुबां पर चढ़ जाए।

 

फैन्स ने बताया फ्यूचर किंग
यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार नीलकमल सिंह।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'बेस्ट सिंगर नीलकमल सिंह।' एक फैन लिखते हैं, 'दोनों एनर्जी से भरपूर डांस कर हैं। वह भोजपुरी के फ्यूचर किंग हैं।'