Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीPriyanka Singh Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Haradiya Varadiya Release On Youtube

पति की जुदाई से दुखी हैं नई नवेली दुल्हन माही श्रीवास्तव, कुछ इस अंदाज में बयां किया दिल का दर्द

  • प्रियंका सिंह के गाने 'हरदिया वरदिया' में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती रहती नजर आ रही हैं। प्रियंका और माही की जोड़ी जब भी एक साथ आती है धमाल ही मचा देती है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSun, 19 May 2024 09:22 AM
share Share

Bhojpuri Song Haradiya Varadiya Out: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर प्रियंका सिंह की आजाव के सभी दीवाने हैं। प्रियंका के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। अपने अब तक के करियर में माही ने कई फिल्मों ओर म्यूजिक एल्बम के लिए अपनी आवाज दी है। इसी बीच अब प्रियंका सिंह का एक और नया गाना 'हरदिया वरदिया' रिलीज हो गया है। इस गाने में प्रियंका के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। 'हरदिया वरदिया' गाने में प्रियंका के साथ माही के ठुमकों ने गाने में जान डाली है।

'हरदिया वरदिया' गाने में माही की अदाओं ने चलाया जादू

प्रियंका सिंह के गाने 'हरदिया वरदिया' में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती रहती नजर आ रही हैं। प्रियंका और माही की जोड़ी जब भी एक साथ आती है धमाल ही मचा देती है। इसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने मेंमाही की परफॉर्मेंस एक बार फिर से फुल टू धमाल मचा रही हैं। सिंगर प्रियंका सिंह की मधुर आवाज पर अपने हुश्न का जलवा बिखेर कर माही महफिल लूट रही हैं। यह वीडियो सॉन्ग में वो एकदम अलग अंदाज में नई शादी के बाद पति से जुदा होने की दर्द को बताया जा रहा है। शादी के तुरंत बाद कोई दुल्हन नहीं चाहती है कि उसका दूल्हा कहीं दूर चला जाय बल्कि वह दिन रात अपने पति के साथ रहना चाहती है। इसी सिचुएशन पर बनाया गया ये दिल को छू लेने वाला गाना है।

कुछ ऐसे हैं गाने को बोल

'हरदिया वरदिया' गाने में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव पलंग पर अपने पति की याद में खोयी हुई है कि तभी उसका पति पुलिस ऑफिसर की वर्दी लिए कमरे में एंट्री करता है, जिसे देखकर माही का दिल बैठ जाता है और वह मायूस होकर अपने हसबैंड से कहती है, 'काहे खातिर कईला हमसे शदिया दरदिया दिल के बढ़ाये लगला हो, हे राजा हो छूटल नईखे हथवा के हरदिया वरदिया कसिके जाये लगला हो...।' इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें