Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीMahi Shrivastava Goldi Yadav New Bhojpuri Song Marab Choti Se Chot Release On Youtube

सौतन के प्यार में दीवाना हुआ माही श्रीवास्तव का पति, पत्नी ने अपना पावर दिखाते हुए कहा- 'मारब चोटी से चोट तो...'

  • माही श्रीवास्तव का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल 'मारब चोटी से चोट' है। माही के गाने को गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज दी है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानMon, 13 May 2024 08:42 AM
share Share

 

Marab Choti Se Chot Song Out: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी डांसर माही श्रीवास्तव आज एक बड़ा नाम हैं। माही ने भले ही फिल्मों में काम न किया हो, लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी किसी बड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस से कम नहीं है। माही ने अपने अब तक के करियर में कई सपुरहिट गाने दिए हैं। यही नहीं वो भोजपुरी के कई स्टार्स के साथ वीडियो सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। इसी बीच अब माही श्रीवास्तव का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल 'मारब चोटी से चोट' है। माही के गाने को गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज दी है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।

माही की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव के 'मारब चोटी से चोट' गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में माही बिल्कुल अलग और खास अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने का पिक्चराइजेशन भी बेहद शानदार है। 'मारब चोटी से चोट' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव का देसी ठुमका वाला डांस देख फैंस दीवाने हो रहे हैं।

पति को सौनत के साथ देख दुखी हुई माही

इसके वीडियो में दिख रहा है कि माही का पति परदेस में पैसा कमाने गया है और इधर पति के दूर रहने पर उसे काफी चिंता सता रही है। उसे डर है कि उसका पति परदेस में सौतन के चक्कर में ना पड़ जाए। इसी बात को लेकर माही फोन पर अपने पति से कहती है, 'मेहरी के पावर पता चली आवा घरवा, बस में बा ना राजा तोरा जाके बहरवा, बेग लेके चलि जाइब हम नइहरवा, भेजब नोटीस तबे होई तोहरा डरवा, पिया सरसो के साग जस घोटा जइबा, खाके सवतिन के हाथे मोटा जइबा, मारब चोटी से दुबरा जइबा... ई जवानी का हमार लवटा जइबा, मारब चोटी से दुबरा जइबा..।' इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें