Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीKhushi Kakkar Kajal Tripathi Bhojpuri Song Jasahi Lagawani Othalaliya Release On Youtube

खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना 'जसही लगवनी ओठललिया' रिलीज, काजल की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

  • खुशी कक्कड़ का एक और नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल 'जसही लगवनी ओठललिया' है। रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 25 May 2024 09:32 AM
share Share

Jasahi Lagawani Othalaliya Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर खुशी कक्कड़ इन दिनों अपने गानों को लेकर खूब खबरों में छाई हैं। एक के बाद एक खुशी के गाने रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी फैंस भी उनके गानों को न सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि खूब नए गानों के रिलीज का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं। इसी बीच अब खुशी कक्कड़ का एक और नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल 'जसही लगवनी ओठललिया' है। रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है।

गाने में काजल की ठुमकों ने लगाई आग

सिंगर खुशी कक्कड़ के 'जसही लगवनी ओठललिया' गाने में एक्ट्रेस अभिनेत्री काजल त्रिपाठी अपने ठुमाकों से आग लगा रही हैं। 'जसही लगवनी ओठललिया' को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। देखते ही देखते इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गाने में काजल त्रिपाठी अपनी अदाओं से दर्शकों को घायल कर रही है। भोजपुरी गाना 'जसही लगवनी ओठललिया' बड़े ही मस्तीभरे अंदाज में बनाया गया है। गाने में सभी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

कुछ ऐसे हैं गाने के बोल...

'जसही लगवनी ओठललिया' गाने में काजल त्रिपाठी अपने घर की ड्रेसिंग टेबल पर बैठकर सज श्रृंगार कर रही है। जिसे देखकर उसके ऑन स्क्रीन पिया का मन डोलने लगता है। वो काजल के साथ मस्ती करते है। वहीं, गाने में काजल ने पिंक कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में उनके फेस एक्सप्रेसशन लोगों को घायल करने के लिए काफी है। गाने में काजल त्रिपाठी डांस और मस्ती करते हुए कहती है, 'देखे में रईस पियवा छन भर में हो गइले छलिया, अहि दादा जसही लगवनी ओठललिया...।' गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें