Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीHansee Ke Khajana Song Akshara Singh and Mamta Raut Winnning Hearts

Hansee Ke Khajana: अक्षरा सिंह ने लिया टीचर का लुक, फुल ऑफ फन है भोजपुरी स्टार का नया गाना

  • Hansee Ke Khajana Song: भोजपुरी एक्ट्रेस हंसी के खजाना का नया गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सॉन्ग में अक्षरा बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानMon, 15 April 2024 07:55 AM
share Share

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'हंसी के खजाना' सोमवार को यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज कर दिया गया है। भोजपुरी आइकॉन इस म्यूजिक वीडियो में टीचर का रोल प्ले करती नजर आ रही हैं। फणींद्र राव की लिरिक्स में यह गाना जहां बच्चों की जुबां पर झट से चढ़ जाने के लिहाज से लिखा गया है, वहीं ममता राउत की आज भोजपुरी सुपरस्टार के ऊपर बिलकुल फिट आती है।

स्कूल टीचर लुक में अक्षरा ने जीता दिल

लाल साड़ी पहने और गोल चश्मा लगाए अक्षरा सिंह बिलकुल किसी सरकारी स्कूल की टीचर ही लग रही हैं। उन्होंने सिर पर पल्ला लिया है और आंखों में सादगी के साथ वो छात्रों को गुदगुदाने के लिए छोटी-छोटी कहानियां सुनाती नजर आ रही हैं। उनका पढ़ाने का अंदाज बच्चों को खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि एक तरफ जहां वो गाने के अंदाज में कहानी सुना रही हैं, वहीं दूसरी तरफ हर कहानी से कुछ सीख भी दे रही हैं।

बच्चों के दिलों में उतरने को तैयार अक्षरा

मांग में सिंदूर सजाए अक्षरा सिंह का यह अंदाज फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है। अक्षरा हर बार कुछ नया और इनोवेटिव ट्राय करने की कोशिश करती हैं और इस बार भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस ने इस गाने के जरिए बच्चों के दिलों में उतरने का रास्ता बना लिया है। गाने के बोल हैं, "हँसी के खजाना लेके आइल बानी, तोहनी के पसंन के सुनाईब हम कहानी।" यह गाना भोजपुरी फिल्म 'अक्षरा' का है, जिसके लिए एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के गलियारों में इस फिल्म की खूब चर्चा है।

रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा गाना

फिल्म का प्रोडक्शन कुलदीप श्रीवास्तव और रत्नाकर कुमार के हाथ में है। डायरेक्शन किया है देव पांडेय हैं। राकेश त्रिपाठी की लिखी कहानियां पहले भी दर्शकों का दिल जीतती रही हैं और इस बार वह देव पांडेय और रत्नाकर कुमार के साथ आए हैं। रिलीज के कुछ ही घटों के भीतर इस सॉन्ग पर बेहिसाब व्यूज आ गए हैं और कमेंट सेक्शन में लोग तारीफें करते नहीं थक रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें