Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीArvind Akela Kallu Shivani Singh Aastha Singh New Bhojpuri Song Pagali Hansatiya Release On Youtube

अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का नया गाना 'पगली हंसातिया' रिलीज, यूट्यूब पर उड़ा रहा गर्दा

  • अरविंद अकेला कल्लू अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने आने वाले गानों और फिल्मों के बारे में फैंस को जानकारी देते रहते हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 13 April 2024 10:18 AM
share Share

Pagali Hansatiya Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के हॉट स्टार और सिंगरअरविंद अकेला कल्लू आज युवा दिलों की धड़कन बने हुए हैं। अरविंद की आवाज ही नहीं लोग उनकी एक्टिंग के भी दिवाने हैं। आए दिन अरविंद के कई गाने इन दिनों रिलीज हो रहे हैं। उनका हर गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो जाता है। इसी बीच अरविंद अकेला कल्लू का और लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल 'पगली हंसातिया' है। ये गाना रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

अरविंद के साथ आस्था सिंह के जलवों ने मचाया बवाल

अरविंद अकेला कल्लू के गाने 'पगली हंसातिया' गाने को उनके साथ भोजपुरी की फेमस सिंगर शिवानी सिंह अपनी आवाज दी है। इस गाने में दोनों की जुगलबंदी काफी कमाल लग रही है। वहीं, 'पगली हंसातिया' के वीडियो सॉन्ग में भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस आस्था सिंह अपना जलवा बिखेर रही हैं। गाने में अरविंद के साथ आस्था सिंह की जोड़ी काफी हॉट नजर आ रही है। गाने को भोजपुरिया दर्शका काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इस गाने को काफी व्यूज मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है

'पगली हंसातिया' गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। इसे सा रे गा मा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने आने वाले गानों और फिल्मों के बारे में फैंस को जानकारी देते रहते हैं।बता दें कि इन दिनों अरविंद के कई गाने रिलीज हुए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें