Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीAmrapali Dubey Upcoming Bhojpuri Movie Ek Nayi Subah With Vikas Mishra Dinesh Lal Yadav Nirahua

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को छोड़ आम्रपाली दुबे ने आजमगढ़ में इस एक्टर संग लिए सात फेरे! फोटो हुई वायरल

  • भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को हिट माना जाता है। दोनों ने अब तक ना जानें कितनी फिल्मों में एक साथ काम किया है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानMon, 15 April 2024 11:21 AM
share Share

भाजपा सांसद और भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। निरहुआ यानी दिनेश लाल ने एक सिंगर और एक्टर होने के साथ ही राजनीति में भी अपनी खास जगह बनाई है। भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को हिट माना जाता है। दोनों ने अब तक ना जानें कितनी फिल्मों में एक साथ काम किया है। पर्दे पर ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी दर्शक दिनेश लाल और आम्रपाली की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। लेकिन इसी बीच जो तस्वीर सामने आई है उसे देखकर आपको भी झटका लगेगा।

निरहुआ को छोड़ इस एक्टर संग आम्रपाली ने लिए सात फेरे

दिनेश लाल यादव निरहुआ के सामने ही आम्रपाली दुबे ने इस एक्टर संग लिए फेरे। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आम्रपाली ने सच में शादी कर ली है तो ऐसा नहीं है। दरअसल, सामने आई तस्वीरें आम्रपाली की आपने वाली भोजपुरी फिल्म 'एक नई सुबह' के सेट की है, जहां, फिल्म की का मुहूर्त पूजन किया गया है। जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बन रही 'एक नई सुबह' का मुहूर्त आजमगढ़ शहर के नजदीक एक रामपुर गांव में किया गया। इस मौके पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, फिल्म के मुख्य अभिनेता विकास मिश्रा, आम्रपाली दुबे, गिरीश शर्मा, गौरव कुमार झा, आयुष शर्मा, चंद्रकांत यादव, प्राची सिंह, रुचि, परी सिंघानिया, सुनीता जी, अनीता जी और इस फिल्म के डायरेक्टर रामवृक्ष गोंड एवं प्रोड्यूसर आनंद सीताराम जाधव उपस्थित रहे।

 Amrapali Dubey

तस्वीरों में कुछ ऐसा था आम्रपाली का लुक

सामने आई तस्वीरों में आम्रपाल पीले रंग की साड़ी पहने मांग में सिंदूर लगाए विकास मिश्रा के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में आम्रपाली के साथ दिनेश लाल यादव मुहूर्त पूजन कराते दिख रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें