Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WPW vs RCB Georgia Voll Shines as UP Warriorz Register highest team total In WPL History against Bengaluru at Ekana

यूपी वॉरियर्स ने बनाया WPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, जॉर्जिया वॉल ने काटा गदर पर 1 रन से टूटा दिल

  • जॉर्जिया वॉल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार पारी खेली। यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 March 2025 09:50 PM
share Share
Follow Us on
यूपी वॉरियर्स ने बनाया WPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, जॉर्जिया वॉल ने काटा गदर पर 1 रन से टूटा दिल

यूपी वॉरियर्स ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 18वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ नया इतिहास रच डाला। यूपी ने डब्ल्यूपीएल में सबसे बड़े स्कोर खड़ा करने का कारनामा अंजाम दिया है। यूपी की खिलाड़ियों ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 225 रन जुटाए और दिल्ली कैपटिल्स (डीसी) का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। डीसी ने 2023 में आरसीबी के खिलाफ 223/2 का स्कोर बनाया था। इकाना में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल ने आरसीबी के सामने गदर काटा लेकिन एक रन से उनका दिल टूट गया।

ओपनर वॉल ने ग्रेस हैरिस के साथ मिलकर यूपी वॉरियर्स को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। हैरिस आठवें ओवर में रनआउट हुईं। उन्होंने 22 गेंदों में 30 रन बटोरे। वॉल ने किरण नवगिरे के संग दूसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। नवगिरे ने 13वें ओवर में विकेट गंवाया और फिफ्टी से चूक गईं। उन्होंने 16 गेंदों में तूफानी अंदाज में 46 रन बनाए, जिसमें दो चौके और 5 छक्के शामिल हैं। वॉल ने 31 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की। उन्होंने शिनेल हेनरी (19) के संग तीसरे विकेट के लिए 48 रनों की पार्टनरशिप की।

ये भी पढ़ें:WPL के पहले सुपर ओवर में यूपी ने काटा गदर, सोफी ने RCB के जबड़े से छीनी जीत

यूपी ने तीसरा विकेट 191 के स्कोर पर गंवाया। उन्होंने सोफी एक्लेस्टोन (13) के साथ टीम को 200 के पार पहुंचाया। एक्लेस्टोन 20वें ओवर की चौथी गेंद बोल्ड हुईं। उनके जाने के बाद कप्तान दीप्ति शर्मा (1) उतरीं। उन्होंने पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया और वॉल स्ट्राइक पर आ गईं। लग रहा था कि वॉल आसानी से महिला प्रीमियर लीग इतिहास का पहला शतक ठोक देंगी मगर एक रन से चूक गईं। वह 99 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने आखिरी गेंद पर दो रन चुराने का प्रयास लेकिन दीप्ति रनआउट हो गईं। वॉल ने 56 गेंदों का सामना करने के बाद 17 चौके और एक छक्का लगाया। वह संयुक्त रूप से डब्ल्यूपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली प्लेयर बन गई हैं। सोफी डिवाइन ने 2023 में आरसीबी के लिए 36 गेंदों में 99 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें:WPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाली 5 प्लेयर, हेनरी नए रिकॉर्ड से चूकीं

WPL में सबसे बड़ी पारी

99* (56) - जॉर्जिया वोल (यूपी वॉरियर्स) बनाम RCB, 2025

99 (36) - सोफी डिवाइन (आरसीबी) बनाम गुजरात जायंट्स, 2023

96* (47) - एलिसा हीली (यूपी वॉरियर्स) बनाम आरसीबी, 2023

96* (59) - बेथ मोनी (जीजी) बनाम यूपी, 2025

95* (48) - हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस) बनाम जीजी, 2024

92 (57) - मेग लैनिंग (डीसी) बनाम जीजी, 2025

WPL में हाईएस्ट टीम टोटल

225/5 - यूपी वॉरियर्स बनाम आरसीबी, लखनऊ, 2025

223/2 - डीसी बनाम आरसीबी, ब्रेबोर्न, 2023

211/4 - डीसी बनाम यूपी वॉरियर्स, डीवाई पाटिल, 2023

207/5 - मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, डीवाई पाटिल, 2023

202/4 - आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स, वडोदरा, 2025

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।