Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rohit sharma breaks Chris Gayle record for the most sixes against a single opponent in ODI cricket during ind vs aus world cup

IND vs AUS : रोहित शर्मा ने फाइनल में तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोक दिए सबसे ज्यादा छक्के

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक विपक्षी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 85 छक्के लगाए थे।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 19 Nov 2023 11:36 AM
share Share

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने की वजह से उनकी तेज गति से रन बनाने की रफ्तार कम हुई। रोहित शर्मा ने 31 गेंद में 47 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। अर्धशतक से चूकने के बावजूद रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल में कुल तीन छक्के लगाए और क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। रोहित वनडे क्रिकेट में एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 86 छक्के लगा दिए हैं, जबकि क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 86 छक्के लगाए थे।

रोहित शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड कप में नया रिकॉर्ड, इस मामले में बने दुनिया के पहले कप्तान

रोहित शर्मा और क्रिस गेल के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 63 छक्के लगाए हैं। इसके बाद सनथ जयसूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में 53 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2023 के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के (54) जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित लगातार वनडे विश्व कप में 500 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने वर्ल्ड कप 2023 में 11 मैचों में 597 रन बनाए। रोहित की दमदार पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 80 रन बनाए। इस दौरान टीम ने दो विकेट गंवाए।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पैट कमिंस का ये फैसला सही रहा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को आधे से ज्यादा ओवर तक बैकफुट पर रखा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें