Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Rishabh Pant named Delhi Capitals captain to replace David Warner ahead of IPL 2024

IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, डेविड वॉर्नर की जगह ऋषभ पंत को बनाया टीम का कप्तान

ऋषभ पंत को मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया। ऋषभ पंत ने दिसंबर 2022 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 19 March 2024 05:14 PM
share Share

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका आधिकारिक ऐलान किया है। ऋषभ पंत करीब 14 महीने बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और वाइजैग में दिल्ली कैपिटल्स के प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा रहे हैं। ऋषभ पंत ने दिसंबर 2022 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। दिल्ली देहरादून हाइवे पर दिसंबर 2022 में हुए भयावह कार हादसे के बाद पंत को 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में खेलने की अनुमति मिली थी। 

दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष और सह मालिक पार्थ जिंदल ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ''हमें अपने कप्तान के रूप में ऋषभ का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। धैर्य और निडरता हमेशा उनके क्रिकेट में अहम रही है। हम नये जोश और उत्साह के साथ नये सत्र का इंतजार कर रहे हैं और मैं उन्हें एक बार फिर हमारी टीम को मैदान पर ले जाते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकता।''

IPL 2024 : ट्रॉफी जीतने के बाद RCB ने बदला टीम का नाम, आईपीएल 2024 में नए लुक में दिखेगी

बोर्ड ने एक मेडिकल अपडेट में कहा, ''उत्तराखंड के रूड़की के पास 30 दिसंबर 2022 को सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को अब आगामी आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है।'' दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 के अपने पहले मैच में 23 मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

आईपीएल 2024: दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड
डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, स्वास्तिक चिकारा, यश ढुल, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, मिशेल मार्श, सुमित कुमार, ऋषभ पंत, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नार्खिया, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, प्रवीण दुबे, रसिख डार, विक्की ओस्टवाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें