Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2024 Mumbai Indians camp video Ishan Kishan Imitating

IPL 2024: ईशान किशन ने किसकी उतारी नकल, जमकर नारेबाजी; मुंबई इंडियंस कैंप का वीडियो

जीत का खाता खुलने के साथ ही मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में मजाक मस्ती का दौर शुरू हो चुका है। एक ताजा वीडियो सामने आया है। इसमें ईशान किशन अपने साथी खिलाड़ी की नकल करते नजर आ रहे हैं।

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीMon, 8 April 2024 02:35 PM
share Share

IPL 2024 Mumbai Indians Video: जीत का खाता खुलने के साथ ही मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में मजाक मस्ती का दौर शुरू हो चुका है। एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें ईशान किशन अपने साथी खिलाड़ी की नकल करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी अलग-अलग ढंग से एंजॉय कर रहे हैं। इसके बाद सभी खिलाड़ी मिलकर मुंबई इंडियंस-मुंबई इंडियंस का नारा लगा रहे हैं। गौरतलब है कि तीन मैचों में हार के बाद मुंबई इंडियंस ने जोरदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। अपने घर में खेलते हुए मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बना डाले थे।

सूर्या ने किया नबी को सलाम
वीडियो की शुरुआत में ईशान किशन चलते हुए दिखाई देते हैं। वह कहते हैं मैच पीछे चल रहा है। इसके बाद वह पलटते हैं और कहते हैं शांति से बिना क्राउड के थोड़ी मैच हो रहा है। इसके बाद वीडियो में तिलक वर्मा, ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह और टिम डेविड भी दिख रहे हैं। वहीं, मोहम्मद नबी बैठकर कुछ खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान सूर्यकुमार यादव उन्हें सैल्यूट करते हैं। वीडियो के अंत में दिख रहा है कि सभी खिलाड़ी हडल बनाकर जोर-जोर से नारा लगा रहे हैं। इससे पता चलता है कि मुंबई इंडियंस अपने ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह से पॉजिटिव बनाए रखना चाहते हैं।

हार के बाद वापसी
बता दें कि शुरुआती तीन मैचों में हार के बाद नए कप्तान हार्दिक पांड्या को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई हो रही थी। इसके बाद चौथे मैच में मुंबई इंडियंस ने अपनी ख्याति के अनुकूल बल्लेबाजी की है। इसके बाद टीम में फिर से उत्साह का संचार हो गया है। मुंबई इंडियंस को अगले दो मैच भी अपने होम ग्राउंड पर ही खेलने हैं। ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि वह जीत का सिलिसिला कायम रखेगी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें