Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2024 MS Dhoni says Gift for fans CSK shares video of ground

फैन्स के लिए तोहफा, CSK ने शेयर किया एमएस धोनी का खास वीडियो; मैदान में दिखी माही के लिए दीवानगी

चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार के मैच के बाद दो वीडियो शेयर किए हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी के लिए फैन्स का प्यार देखने लायक है। एक वीडियो में तो धोनी कह भी रहे हैं कि फैन्स के लिए तोहफा है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 1 April 2024 09:32 AM
share Share

IPL 2024 MS Dhoni Video: चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार के मैच के बाद दो वीडियो शेयर किए हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी के लिए फैन्स का प्यार देखने लायक है। एक वीडियो में तो धोनी कह भी रहे हैं कि यह फैन्स के लिए तोहफा है। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स यह मैच हार गई थी। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने मात्र 16 गेंद में 37 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर सीएसके फैन्स को खुशी से सराबोर कर दिया। धोनी ने इस दौरान चार चौके और तीन शानदार छक्के लगाए। 

आखिरी ओवर में बॉलर्स की कुटाई में धोनी जैसा कोई नहीं, देखें जादुई STAT
सीएसके ने पोस्ट किया है वीडियो

चेन्नई सुपरकिंग्स के एक्स अकाउंट पर पोस्ट वीडियो में धोनी मैच के बाद मैदान से बाहर आ रहे हैं। इस दौरान ग्राउंड पर कोई उनसे कुछ पूछता है। इसके जवाब में धोनी कहते हैं यह फैन्स के लिए गिफ्ट है। इसके बाद वह बाहर चले जाते हैं, वहीं मैदान में मौजूद दर्शक उन्हें चियर कर रहे होते हैं। एक अन्य वीडियो में फैन्स का धोनी के लिए प्यार देखने को मिल रहा है। दर्शक पूरी तरह से उत्साहित हैं और महेंद्र सिंह धोनी के लिए सम्मान प्रदर्शित कर रहे हैं। संभवत: यह मैच सीएसके की पारी के आखिरी ओवर का है, जिसमें धोनी एनरिक नॉर्खिया की जमकर पिटाई की थी। इस ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने शानदार सिक्स लगाया था।

रोहित शर्मा रेंज रोवर पर हुए सवार, आइकॉनिक नंबर प्लेट ने जीता दिल
इस सीजन में पहली बार धोनी ने की बैटिंग

बता दें कि इस सीजन में पहली बार धोनी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे थे। धोनी के मैदान में उतरते ही दर्शक काफी ज्यादा खुश हो गए थे। पहली ही गेंद पर धोनी के चौका लगाने के बाद तो दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया था। इसके बाद धोनी के हर शॉट के साथ फैन्स का सेलिब्रेशन देखने लायक था। अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 191 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से मैच जीत लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें