Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2024 Ishan kishan leave his hotel room in fear check why mumbai indians share video

IPL 2024 : डर के मारे होटल रूम छोड़ कर भागे ईशान किशन, मुंबई के होटल में ऐसा क्या हुआ?, देखिए वीडियो

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए हैं। मुंबई ने उनके होटल रूम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डर के कारण अपना कमरा छोड़ रहे हैं।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 13 March 2024 11:05 AM
share Share

आईपीएल 2024 के लिए ज्यादातर खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ने लगे हैं। कई फ्रेंचाइजी ने अपने कुछ स्टार खिलाड़ियों के कैंप से जुड़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसी क्रम में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह थोड़े डरे हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन ने आते ही ट्रेडमार्क स्टाइल में बोतल फ्लिप करते हुए नजर आए और कई बार इसमें वह सफल भी हुए। पिछले सीजन भी वह इस ट्रेंड के कारण काफी वायरल हुए थे। 

मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर वीडियो में ईशान किशन अपने टीम होटल के रूम में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके कमरे के दरवाजे पर एक स्टीकर चिपका था, जिसमें लिखा था 'डरना मना है', हालांकि ईशान किशन ने उसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद उन्होंने शीशे के सामने जोकर दो बार सफल बोतल फ्लिप किया लेकिन तीसरी बार वह फेल हो गए और इस दौरान वीडियो में शीशे में उनकी दूसरे रूप वाली छवि नजर आई, जिसे देखकर ईशान किशन डर के मारे रूम से बाहर चले गए। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट करके लिखा, ''देख लिया, टीम होटल में आते ही बोतल फ्लिप करने का नतीजा।''

आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े ऋषभ पंत, कहा- ऐसा लग रहा है फिर से डेब्यू कर रहा

मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ने के बाद ईशान किशन ने मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया है। आईपीएल 2024 के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर सबकी नजरें रहेंगी। ईशान नवंबर 2023 के बाद से पहली बार बड़े लेवल पर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने उतरेंगे। ईशान ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने मानिसक थकान के कारण ब्रेक लिया था। 

पिछले साल तक भारत के तीन फॉर्मेट का हिस्सा रहे ईशान किशन को बीसीसीआई ने वार्षिक केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है। श्रेयस अय्यर को भी बोर्ड ने बाहर का रास्ता दिखाया है। दोनों ने बोर्ड द्वारा रणजी ट्रॉफी खेलने के सुझाव को नजरअंदाज किया गया था। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें