Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़David Warner hits first six after 4 balls in IPL 2024 DC batter had to play 247 balls in the last season

डेविड वॉर्नर ने IPL 2024 में सिर्फ 4 गेंदों में कर दिया ये कमाल, पिछले सीजन में खेलनी पड़ी गई थीं 247 गेंद

David Warner in PBKS vs DC IPL 2024 Match: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 29 रन पारी खेली। उन्हें अपनी पारी में तीन चौके और 2 छक्के लगाए।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 23 March 2024 11:29 AM
share Share

शनिवार को आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) आमने-सामने हैं। टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली के लिए ओपनर डेविड वॉर्नर ने 21 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। वॉर्नर ने पहला छक्का अर्शदीप सिंह द्वारा डाले गए दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया। उन्होंने शॉर्ट पिच गेंद पर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में हवाई फायर किया। उन्होंने दूसरा सिक्स पांचवें ओवर में कगिसो रबाडा के खिलाफ शार्ट फाइन के ऊपर से लगाया।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज वॉर्नर ने आईपीएल 2024 में पहला सिक्स ठोकने का कमाल महज चार गेंद में कर दिखाया। वहीं, वॉर्नर पिछले सीजन में पहला छक्का मारने के लिए तरस गए थे। उन्होंने आईपीएल 2023 में सात पारियों में 247 गेंद खेलने के बाद पहला सिक्स उड़ाया था। पीबीकेएस वर्सेस डीसी मैच की बात करें तो वॉर्नर ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। मार्श ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए उन्होंने दो चौके और इतने ही सिक्स जड़े।

मार्श चौथे ओवर में अर्शदीप का शिकार बने। वॉर्नर को हर्षल पटेल ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। वह बाउंसर पर पुल करने गए लेकिन विकेट के पीछे कैच लपके गए। डीसी ने अपील की मगर अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद, पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने रिव्यू लिया, जिसमें पता चला कि गेंद दस्ताने से लगकर गई थी। डेब्यूटेंट शाई होप (25 गेंदों में 33, दो चौके, दो सिक्स) ने अच्छी पारी खेली। 15 महीने बाद मैदान पर लौटे ऋषभ पंत के बल्ले से 13 गेंदों में 18 रन निकले। डीसी के कप्तान ने दो चौके लगाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें