Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़anushka sharma s reaction in ms dhoni bday celebration is going viral

धौनी के बर्थडे सेलिब्रेशन में उड़ा अनुष्का शर्मा के चेहरे का रंग, लोगों ने उठाए सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार देर रात स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के जन्मदिन का जश्न मनाया। मैच के बाद धौनी ने दो केक काटे, इस दौरान पूरी टीम वहां मौजूद थी। धौनी की पत्नी साक्षी और बेटी जिवा भी...

लाइव हिन्दुस्तान टीम कार्डिफSat, 7 July 2018 08:31 AM
share Share

भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार देर रात स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के जन्मदिन का जश्न मनाया। मैच के बाद धौनी ने दो केक काटे, इस दौरान पूरी टीम वहां मौजूद थी। धौनी की पत्नी साक्षी और बेटी जिवा भी वहां मौजूद दिखे। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वहां नजर आए।

B'DAY SPL: सलमान और धौनी की दोस्ती के पीछे ये है राज, पापा सलीम भी हैं 'कैप्टन कूल' के फैन

VIDEO & PICS: हार का गम भुलाकर, कुछ इस अंदाज में मना धौनी का बर्थडे

धौनी के खास दोस्त अरुण पांडे भी इस जश्न में शामिल दिखे। अरुण पांडे ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वो धौनी को केक खिला रहे हैं, इस फोटो के बैकग्राउंड में अनुष्का और विराट भी नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का दोनों के ही चेहरे कुछ उड़े हुए से नजर आए। फोटो को लेकर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। किसी ने पूछा कि अनुष्का इतनी गंभीर क्यों नजर आईं, तो किसी ने पूछा कि अनुष्का के दिमाग में आखिर चल क्या रहा है।

ऐसा कहा जा सकता है कि इस तस्वीर के समय अनुष्का किसी खास सोच में डूबी होंगी। खैर धौनी के जन्मदिन का जश्न शानदार तरीके से मनाया गया और पूरी टीम ने उनके लिए मिलकर गाना भी गाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें