रोमारियो शेफर्ड और यश दयाल के दम पर RCB ने भरी हुंकार, फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज; देखें टॉप-4 लिस्ट
IPL 2025 Updated Points Table- आरसीबी ने सीएसके को मात्र दो रनों से हराकर आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। टॉप-4 में अब उनके साथ मुंबई, गुजरात और पंजाब है।

IPL 2025 Updated Points Table- रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रनों से हराया। इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर नंबर-1 की पोजिशन हासिल करने में कामयाब हुई है। दो दिन पहले मुंबई इंडियंस ने अपने घर राजस्थान रॉयल्स को हराकर उनसे नंबर-1 का ताज छीना था। बता दें, आरसीबी की यह 11 मैचों में 8वीं जीत है और वह इस सीजन 16 अंकों के जादुई नंबर तक पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। आरसीबी के साथ अब टॉप-4 में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें हैं।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम पहले से ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। सीएसके की यह 11 मैचों में 9वीं हार है। इस सीजन चेन्नई को दो जीत मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मिली है। चेन्नई ने आखिरी मैच 14 अप्रैल को जीता था, उसके बाद से ही उनके यहां जीत का सूखा पड़ा है। आईए एक नजर डालते हैं IPL 2025 की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल पर-
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट-
टीम | मैच खेले | मैच जीते | मैच हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 11 | 8 | 3 | 9 | 16 | +0.482 |
मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +1.274 |
गुजरात टाइटंस | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.867 |
पंजाब किंग्स | 10 | 6 | 3 | 1 | 13 | +0.199 |
दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.362 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 4 | 5 | 1 | 9 | +0.080 |
राजस्थान रॉयल्स (E) | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.780 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -1.192 |
चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 11 | 2 | 9 | 0 | 4 | -1.117 |
कैसा रहा RCB बनाम CSK मैच?
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली और जैकब बेथेल ने आरसीबी को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 97 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी जमाए, मगर उनके आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर बूरी तरह फ्लॉप रहा। अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया।
इस स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 94 तो रवींद्र जडेजा ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली। मगर यह दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। लुंगी एनगिडी 3 विकेट के साथ आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज रहे।