Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 Aakash Chopra feel that Rohit Sharma Journey With Mumbai Indians is Over

आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी से फैंस हैरान, कहा- रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के साथ सफर खत्म होने वाला है

  • पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के साथ सफर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि रोहित खुद अलग हो जाएंगे या फ्रेंचाइजी उन्हें छोड़ देगी।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानWed, 11 Sep 2024 04:27 PM
share Share

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में टीम का हिस्सा रहेंगा या नहीं, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रोहित को पिछले सीजन मुंबई ने कप्तानी के पद से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था लेकिन फ्रेंचाइजी का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। मुंबई की टीम अंतिम स्थान पर रही थी। वहीं दूसरी तरह रोहित की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता है, ऐसे में रोहित अगर नीलामी में आते हैं, तो उन पर कई फ्रेंचाइजी बोली लगा सकती हैं। आकाश चोपड़ा का मानना है कि रोहित आगामी सीजन से पहले मुंबई से बाहर हो सकते हैं।

बीसीसीआई द्वारा रिटेंशन के नियमों की घोषणा के बाद ही रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के साथ बने रहने को लेकर फैसला सामने आ सकता है। आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी की और कहा कि रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के साथ सफर खत्म हो गया है।

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा, "क्या वह रहेंगे या जाएंगे? यह एक बड़ा सवाल है। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि वह नहीं रहेंगे। जिसे भी रिटेन किया जाएगा, वह इस सोच के साथ रहेगा कि वह तीन साल तक आपके साथ रहेगा, जब तक कि आपका नाम एमएस धोनी न हो। एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की कहानी बहुत अलग है, लेकिन एमआई में रोहित शर्मा, मुझे लगता है कि वह खुद ही चले जाएंगे या एमआई उन्हें छोड़ सकता है।"

ये भी पढ़े:कोहली के पास सचिन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, चाहिए सिर्फ 58 रन

उन्होंने कहा, ''कुछ भी हो सकता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि रोहित को रिटेन किया जाएगा। मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मुझे लग रहा है कि उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा। वह ट्रेड विंडो में किसी और के पास जा सकता है, यह संभावना है कि वह नीलामी में न जाए, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह नीलामी में दिखाई दे सकता है। मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के साथ उसका सफर खत्म हो गया है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें